Move to Jagran APP

प्रदेश भाजपा ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं

रांची प्रदेश भाजपा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा घोषित राष्ट्रीय टीम में जगह पाने वाले सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने झारखंड से पार्टी के तीन राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाए जाने पर पर विशेषरूप से राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 12:52 AM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 12:52 AM (IST)
प्रदेश भाजपा ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं
प्रदेश भाजपा ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं

रांची : प्रदेश भाजपा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा घोषित राष्ट्रीय टीम में जगह पाने वाले सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने झारखंड से पार्टी के तीन राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाए जाने पर पर विशेषरूप से राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया। उन्होंने पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व सांसद अन्नपूर्णा देवी तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद समीर उरांव को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इनके परिश्रम एवं प्रयासों से पार्टी और मजबूत होगी।

loksabha election banner

दीपक प्रकाश ने घोषित नई राष्ट्रीय टीम में संगठन महामंत्री बीएल संतोष जी, सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं झारखंड के प्रभारी अरुण सिंह, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी सांसद अनिल बलूनी, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख सहित सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके यशस्वी जीवन की मंगल कामना की है। बधाई देने वालों में प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, सांसद सुनील सिंह, राज पलिवार, गंगोत्री कुजूर, प्रणव कुमार वर्मा, विनोद शर्मा, अपर्णा सेनगुप्ता, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप कुमार वर्मा, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, जेपी पटेल, मुनेश्वर साहू, विधायक नवीन जायसवाल, विवेक भवानी सिंह, शर्मिला रजक, काजल प्रधान, रीता मिश्रा, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, सूरज चौरसिया, मनोज कुमार सिंह, पंकज सिन्हा, सुमन कुमार, राजश्री जयंती, शिवपूजन पाठक, प्रेम मित्तल, योगेंद्र प्रताप सिंह, रमेश पुष्कर, राजीव तिवारी, अशोक बड़ाइक, प्रदीप सिन्हा, प्रतुल शाहदेव, सरोज सिंह, अविनेश कुमार, मिस्फीका हसन, अमित कुमार, कुणाल षाड़ंगी, भानु जालान, मृत्युंजय शर्मा, राहुल अवस्थी, रवि भट्ट, आरती कुजूर, किसलय तिवारी, शिवशंकर उरांव, अमर कुमार बाउरी, अमरदीप यादव, पवन कुमार साहू, अनवर हयात शामिल हैं।

-------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.