विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: बसंत सोरेन का क्या होगा... 29 जून को चुनाव आयोग करेगा सुनवाई... विधायकी समाप्त करने की मांग

By M EkhlaqueEdited By:
Published: Wed, 15 Jun 2022 08:54 PM (IST)

Basant Soren News भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने ...और पढ़ें

Jharkhand News: बसंत सोरेन का क्या होगा... 29 जून को चुनाव आयोग करेगा सुनवाई... विधायकी समाप्त करने की मांग
Jharkhand News: बसंत सोरेन का क्या होगा... 29 जून को चुनाव आयोग करेगा सुनवाई... विधायकी समाप्त करने की मांग

रांची, राज्य ब्यूरो। दुमका से झामुमो के विधायक बसंत सोरेन के खिलाफ खनन कंपनी संचालित करने संबंधी भाजपा की शिकायत के मामले में भारत निर्वाचन आयोग में बुधवार को सुनवाई हुई। सोरेन के जवाब पर भाजपा ने अपना रिज्वाइंडर दाखिल करने के लिए आयोग से तीन हफ्ते का समय मांगा। आयोग ने भाजपा को 24 जून तक अपना रिज्वाइंडर दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले में अगली सुनवाई की तारीख 29 जून निर्धारित की गई है। इससे पहले 30 जून को हुई पिछली सुनवाई में विधायक बसंत सोरेन ने अपना संशोधित जवाब दाखिल करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग से समय मांगा था। आयोग ने 10 जून तक जवाब दाखिल करने का समय देते हुये 15 जून को सुनवाई निर्धारित की थी।

भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से की है शिकायत

बसंत सोरेन के खिलाफ भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि वह चंद्र स्टोन वर्क्स में पार्टनर और ग्रैंड माइनिंग कंपनी में साझेदार हैं। यह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 9 ए के तहत विधायकी से अयोग्यता के दायरे में आती है। राज्यपाल ने इसपर फैसला लेने से पहले भारत निर्वाचन आयोग से परामर्श मांगा है। परामर्श देने से पहले आयोग मामले की सुनवाई कर रहा है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को निर्वाचन आयोग में चल रहे खनन पट्टा मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समय की मांग की थी। उन्हें आयोग ने 28 जून को उपस्थित होने का निर्देश दिया है।