Move to Jagran APP

Covid 19 Vaccines: आज से 18+ कोरोना वैक्‍सीन शुरू, 496 केंद्रों पर पड़ रहा टीका; देखें LIST

Covid 19 Vaccines इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। झारखंड में 14 मई आज से 496 केंद्रों पर बालिगों को कोरोना वैक्सीन लगेगी। 18 से 44 वर्ष के नागरिकों का टीकाकरण शुरू होने के पहले दिन 27539 युवाओं को टीका के लिए अप्वाइटमेंट मिला है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 13 May 2021 09:08 PM (IST)Updated: Fri, 14 May 2021 04:26 PM (IST)
Covid 19 Vaccines: आज से 18+ कोरोना वैक्‍सीन शुरू, 496 केंद्रों पर पड़ रहा टीका; देखें LIST
Covid 19 Vaccines: झारखंड में 14 मई, आज से 496 केंद्रों पर बालिगों को कोरोना वैक्सीन लगेगी।

रांची, राज्य ब्यूरो। Covid 19 Vaccines युवाओं के टीकाकरण की इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। शुक्रवार से राज्य के सभी जिलों में 18 से 44 वर्ष के नागरिकों का टीकाकरण शुरू हाेगा। पूरे राज्य में इसके लिए 496 केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन इस आयु वर्ग के कुल 27,539 युवाओं को टीकाकरण के लिए अप्वाइटमेंट प्रदान किया गया है। इन्हें पहली डोज का टीका लगेगा।

loksabha election banner

इस आयु वर्ग के लोगों के टीका लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है, जो पहले से ही चल रहा है। शुक्रवार को वैसे युवा ही टीका ले सकेंगे जो ऑनलाइन स्लाॅट बुक करा चुके हैं तथा जिन्हें अप्वाइटमेंट मिल चुका है। केंद्र सरकार ने अभी ऑन साइट रजिस्ट्रेशन की कोई सुविधा नहीं दी है। टीकाकरण हेतु जिन लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है, उन्हें एसएमएस के माध्यम से आवंटित साइट और समय की जानकारी दे दी गई है।

साथ ही चिन्हित लाभार्थियों को फोन के माध्यम से भी टीकाकरण के लिए संबंधित स्थल पर पहुंचने हेतु सूचना दी गई है। प्रत्येक लाभार्थियों को टीकाकरण हेतु आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र लेकर आना अनिवार्य है। बता दें कि 18 से 44 वर्ष के नागरिकों के लिए सभी जिलों में संक्रमण के अनुपात में पहले ही वैक्सीन पहुंचा दी गई है।

सबसे अधिक धनबाद और सबसे कम साहिबगंज में होगा टीकाकरण

शुक्रवार को पहले दिन सबसे अधिक धनबाद में तथा सबसे कम साहिबगंज में टीकाकरण होगा। धनबाद में 34 केंद्रों पर 4,930 युवाओं का टीकाकरण हाेगा। वहीं, साहिबगंज में तीन केंद्रों पर 38 लोगों काे टीका पड़ेगा। रांची में दस केंदों पर 999 युवाओं काे पहली डोज का टीका पड़ेगा।

1.57 करोड़ की आबादी का होना है टीकाकरण

राज्य में 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 1.57 करोड़ नागरिक हैं जिनका टीकाकरण होना है। हालांकि इनमें कई हेल्थ केयर वर्कर्स तथा फ्रंटलाइन वर्कर्स के रूप में टीका ले चुके हैं। अभी तक 18 से 44 वर्ष के 30 हजार युवाओं ने पहली डोज के टीका के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का जारी रहेगा टीकाकरण

45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों का टीकाकरण पूर्व की तरह जारी रहेगा। इनका ऑनसाइट भी रजिस्ट्रेशन हो सकेगा।

आज कहां कितने युवाओं को लगेगा टीका

जिला - केंद्र (सेशन) - कुल अप्वाइटमेंट

  1. बोकारो 37 3,994
  2. चतरा 18 545
  3. देवघर 18 1,228
  4. धनबाद 34 4,930
  5. दुमका 12 1,481
  6. पूर्वी सिंहभूम 13 3,674
  7. गढ़वा 35 64
  8. गिरिडीह 18 1,225
  9. गोड्डा 11 852
  10. गुमला 11 900
  11. हजारीबाग 14 719
  12. जामताड़ा 09 1082
  13. खूंटी 04 110
  14. कोडरमा 07 350
  15. लातेहार 09 179
  16. लोहरदगा 06 434
  17. पाकुड़ 11 107
  18. पलामू 14 890
  19. रामगढ़ 11 2,052
  20. रांची 10 999
  21. साहिबगंज 03 38
  22. सरायकेला खरसावां 21 1,050
  23. सिमडेगा 161 360
  24. पश्चिमी सिंहभूम 09 276

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हर जिले में भेजी गई वैक्सीन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर सभी जिलों में टीकाकरण के लिए वैक्सीन भेज दी गई है। इसमें 45 वर्ष से अधिक आयु के अलावा 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए वैक्सीन शामिल हैं। राज्य सरकार के अनुसार, 10 मई तक केंद्र सरकार के कोटे से कोवैक्सीन के 4,14 340 डोज तथा कोविशील्ड के 2,34,400 डोज वितरण के लिए स्टॉक में हैं। वहीं, राज्य सरकार के कोटे में 18 से 44 वर्ष के नागरिकों के लिए कोवैक्सीन की 1,34,400 डोज तथा कोवीशील्ड की एक लाख डोज उपलब्ध हैं। ये सभी वैक्सीन राज्यवासियों निश्शुल्क दी जाएंगी।

टीकाकरण अभियान में नागरिकों को बनना होगा सहभागी

राज्य सरकार ने कहा है कि टीकाकरण अभियान में राज्य के नागरिकों को सहभागी बनना होगा। अभी तक राज्य के 18-44 आयुवर्ग में लगभग 30 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। रांची बोकारो सहित कुछ अन्य शहरी क्षेत्रों में लोगों में टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन को लेकर काफी उत्साह दिख रहा है, लेकिन कई जिले ऐसे हैं, जहां अभी भी लोगों में टीकाकरण को लेकर जागरूकता नहीं दिख रही है।

जनजातीय भाषाओं में भी टीकाकरण को लेकर प्रचार

राज्य सरकार टीकाकरण को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न माध्यमों का सहारा ले रही है। जनजातीय भाषाओं में भी सरकार टीकाकरण से संबंधित प्रचार कर रही है। संथाली, मुंडारी, हो, सहित अन्य भाषाओं में विज्ञापन प्रकाशित किए गए हैं। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में सखी मंडल की महिला सदस्य भी प्रचार में जुटी हैं। मुख्यमंत्री ने खुद टीका का डोज लेकर राज्य के लोगों को यह संदेश दिया है कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और इससे कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि इससे ही कोरोना को करारा जवाब दिया जा सकता है।

किस जिल में भेजी गई कितनी वैक्सीन

जिला - कोवैक्सीन - कोविशील्ड- कुल

  1. बोकारो 2630 4230 6860
  2. चतरा 6600 8130 14730
  3. देवघर 4570 12760 17330
  4. धनबाद 20410 2860 23270
  5. दुमका 24620 15290 39910
  6. पूर्वी सिंहभूम 5320, 4320, 9640
  7. गढ़वा 8240 8960 17200
  8. गिरिडीह 23190 9150 32340
  9. गोड्डा 9280 7580 16860
  10. गुमला 12070, 3130, 15200
  11. हजारीबाग 19480 7230 26710
  12. जामताड़ा 6280 6530 12810
  13. खूंटी 15820 4490 20310
  14. कोडरमा 5370 5980 11350
  15. लातेहार 3850 7400 11250
  16. लोहरदगा 11430 7330 18760
  17. पाकुड़ 10670 6230 16900
  18. पलामू 32510, 7220, 39730
  19. रामगढ़ 680 4890 5570
  20. रांची 9110 7030 16140
  21. साहिबगंज 8370 7620 15990
  22. सरायकेला खरसावां 700 1260 1960
  23. पश्चिमी सिंहभूम 9960, 3690, 13650

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.