Move to Jagran APP

झारखंड ओवरऑल चैंपियन, ओडिशा दूसरे स्थान पर

रांची झारखंड की टीम ने 32 स्वर्ण के साथ इमा कप राष्ट्रीय आमंत्रण कराटे प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 06:44 AM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2019 06:33 AM (IST)
झारखंड ओवरऑल चैंपियन, ओडिशा दूसरे स्थान पर
झारखंड ओवरऑल चैंपियन, ओडिशा दूसरे स्थान पर

रांची : झारखंड की टीम ने 32 स्वर्ण के साथ इमा कप राष्ट्रीय आमंत्रण कराटे प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियनशिप के खिताब पर कब्जा जमाया। होटवार स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में रविवार को संपन्न प्रतियोगिता में ओडिशा की टीम दस स्वर्ण के साथ दूसरे व बिहार की टीम चार स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर रही। अनुशासित टीम का खिताब बंगाल को मिला। पुरुष वर्ग में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले रांची के आशीष कुमार चौहान और महिला वर्ग में रांची की प्रतिभा तिग्गा सर्वश्रेष्ठ कराटेकार घोषित किया गया, जबकि जूनियर वर्ग मे राची के विक्रम शाही व राची की नित्या प्रसाद सर्वश्रेष्ठ कराटेकार चुनी गईं। मुख्य अतिथि पद्मश्री बलबीर दत्त, विशिष्ट अतिथि व‌र्ल्ड कराटे फेडरेशन के अधिकृत जज एवं कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष हानशि जे एस कलाइमनी व इमा के तकनीकी निदेशक रिंसी सुनील किस्पोटृा ने पुरस्कार वितरण किया। झारखंड के राहुल रंजन ने 10 से 12 वर्ष (काता-कुमिते ) में स्वर्ण पदक जीता, जबकि रांची के अमन कुमार ने आठ से दस वर्ष के वर्ग में दो स्वर्ण पर कब्जा जमाया। 10 से 12 वर्ष के वर्ग (येलो-ओरेंज) काता-कुमिते में विक्रम राज शाही ने स्वर्ण जीता। आठ से दस वर्ष (येलो-ओरेंज) वर्ग में ओडिशा के आयुष्मान नाग ने दो स्वर्ण पर कब्जा जमाया। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में संसाइ अनिल किस्पोटृा, मोहिनी रितिका टोप्पो, पीटर कच्छ, राकेश तिर्की, श्वेता हेमरोम, प्रकृत कुमार सिह, एस राज, रवि कुमार सिंह, स्वास्तिका कपरदार, विश्वजीत बारिक, श्रीकात बारिक, काबुली पटनायक, उमा शकर महतो ने उल्लेखनीय भूमिका अदा की।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.