झारखंड की दीपिका, कामोलिका व अंकिता विश्व कप तीरंदाजी टीम में शामिल
International Archer Deepika Kumari. भुवनेश्वर में आयोजित विश्व चैंपियनशिप के फाइनल ट्रायल के बाद भारतीय टीम का चयन किया गया।
By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 11:47 AM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 11:47 AM (IST)
रांची, जासं। झारखंड की दीपिका कुमारी, कामोलिका बारी व अंकिता भकत का चयन विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में किया गया है। भुवनेश्वर में आयोजित विश्व चैंपियनशिप के फाइनल ट्रायल के बाद भारतीय टीम का चयन किया गया। तीनों महिला तींरदाज टाटा आर्चरी अकादमी से जुड़ी हैं। विश्व चैंपियनशिप के लिए झारखंड का कोई भी पुरुष तीरंदाज टीम में जगह नहीं बना पाया है। ट्रायल में दीपिका कुमारी ने सर्वाधिक 12 अंक बनाए। कामोलिका बारी ने आठ व अंकिता ने सात अंक अर्जित किए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें