विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बार काउंसिल अध्यक्ष पद पर एके चतुर्वेदी और निलेश कुमार में सीधी टक्कर, चार नवंबर को सुबह 11.30 बजे से मतदान

Published: Thu, 29 Oct 2026 07:04 PM (IST)

झारखंड राज्य बार काउंसिल के अध्यक्ष पद के लिए अभय कुमार चतुर्वेदी और निलेश कुमार के बीच सीधा मुकाबला होगा। ...और पढ़ें

उपाध्यक्ष पद पर चार और बीसीआइ के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में।

उपाध्यक्ष पद पर चार और बीसीआइ के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में।

HighLights

  1. अध्यक्ष पद के लिए अभय चतुर्वेदी और निलेश कुमार में मुकाबला।

  2. पवन कुमार खत्री ने अध्यक्ष पद से नामांकन वापस लिया।

  3. 4 नवंबर को रांची में होगा मतदान और परिणाम घोषित।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड राज्य बार काउंसिल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और बार काउंसिल आफ इंडिया (बीसीआइ) के प्रतिनिधि के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। नाम वापसी की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद अध्यक्ष पद के लिए अभय कुमार चतुर्वेदी और निलेश कुमार के बीच सीधा मुकाबला तय हो गया है।

वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए चार और बीसीआई प्रतिनिधि पद के लिए तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मुख्य चुनाव पदाधिकारी जस्टिस अंबुज नाथ ने बताया कि अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पवन रंजन खत्री ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार शेष रह गए हैं।

उपाध्यक्ष पद के लिए रिंकू भकत, अनिल कुमार महतो, मधुलता रानी और मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, बीसीआइ के प्रतिनिधि सदस्य पद के लिए प्रशांत कुमार सिंह, संजय कुमार विद्रोही और मनोज कुमार (द्वितीय) चुनाव मैदान में हैं।

बार काउंसिल के विभिन्न पदों के लिए चार नवंबर को सुबह 11:30 बजे से मतदान शुरू होगा। मतदान झारखंड स्टेट बार काउंसिल के डोरंडा स्थित कार्यालय में कराया जाएगा। मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। मुख्य चुनाव पदाधिकारी जस्टिस अंबुज नाथ ने बताया कि चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बार काउंसिल के चुनाव में सभी उम्मीदवारों को नामांकन पत्र सही

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व बीसीआई सदस्य के चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की बुधवार को स्क्रूटनी की गई। स्क्रूटनी में सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए। चीफ रिटर्निंग आफिसर जस्टिस अंबुज नाथ ने बताया कि स्क्रूटनी के बाद सभी नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।

काउंसिल का चुनाव चार नवंबर को होगा। बता दें कि इस चुनाव में कुल 25 निर्वाचित सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस बार दो महिला सदस्यों को नामित किया गया है, जिसमें हाई कोर्ट की पूर्व जज जया राॅय और वरीय अधिवक्ता लक्ष्मी मुर्मू शामिल है।