यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand: माकपा नेता सुभाष मुंडा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, गोलियों से भूनकर हुई थी हत्या
माकपा नेता सुभाष मुंडा को श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी पहुंचे। उन्होंने उनकी हत्या ...और पढ़ें

HighLights
- मंत्री मरांडी ने सुभाष मुंडा हत्या को अपराधियों का दुस्साहस बताते हुए कहा कि बदमाशों का मनोबल बढ़ा हुआ है।
- उन्होंने ट्वीट कर सीएम सोरेन से अपराधियों के खिलाफ एक्शन लेते हुए गिरफ्तारी की भी मांग की है।
रांची: झारखंड में माकपा नेता सुभाष मुंडा को श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी पहुंचे। उन्होंने उनकी हत्या को अपराधियों का दुस्साहस बताते हुए कहा कि अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। राज्य सरकार विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफल साबित हुई है।
उन्होंने ट्वीट कर सीएम सोरेन से अपराधियों के खिलाफ एक्शन लेते हुए गिरफ्तारी की भी मांग की है।
कम्युनिस्ट युवा नेता सुभाष मुंडा जी की कल अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।आज उनके घर पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री जी, केवल थाना प्रभारी के निलंबन से बात नहीं बनेगी,जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। pic.twitter.com/Iv5Hbn2Jo1
— Babulal Marandi (@yourBabulal) July 27, 2023
बता दें कि नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित दलादली चौक के पास बुधवार रात अज्ञात अपराधियों ने माकपा नेता व जमीन कारोबारी सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
बाइक पर आए चार अपराधियों ने उनके दफ्तर में घुसकर उनपर ताबड़तोड़ आठ गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
इस घटना के विरोध में लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने दलादली चौक पर देर रात तक हंगामा किया। शव के साथ प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने चौक पर टायर जलाकर सड़क को जाम कर दिया, जबकि दर्जनों गाड़ियों में तोड़फोड़ कर कई दुकानों में आग लगा दी।
वहीं आज हत्या के विरोध में माकपा ने रांची बंद का आह्वान किया है। बंद समर्थकों ने शहर के कई स्थानों पर प्रदर्शन किया है।
मांडर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके थे सुभाष मुंडा
सीपीआइ नेता सुभाष मुंडा हटिया व मांडर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके थे। पिछले विधानसभा चुनाव में मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, गंगोत्री कुजूर के बाद वह तीसरे नंबर पर थे। वर्तमान में वह मांडर विधानसभा क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाने में जुटे थे।
