विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में बनेगा सेमीकंडक्टर, 2029 तक आईटी पार्क और डाटा सेंटर; 95 हजार रोजगार होंगे सृजित

Published: Mon, 28 Sep 2026 06:36 PM (IST)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आरएमजेड समूह के अध्यक्ष दीपक छाबड़िया ने मुलाकात की, जिसमें झारखंड में आईटी, एआई, जीसीसी और ...और पढ़ें

झारखंड में सेमीकंडक्टर और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्टर के निर्माण की बढ़ी संभावना।

झारखंड में सेमीकंडक्टर और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्टर के निर्माण की बढ़ी संभावना।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री से आरएमजेड अध्यक्ष दीपक छाबड़िया ने की मुलाकात।

  2. आईटी, एआई, सेमीकंडक्टर में निवेश पर हुई चर्चा।

  3. 2029 तक 95 हजार रोजगार सृजन का लक्ष्य।

दिव्यांशु, रांची। राज्य में सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) निर्माण की संभावना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आरएमजेड इंफ्रास्ट्रक्चर के अध्यक्ष दीपक छाबड़िया ने सोमवार को मुलाकात की। सूचना प्रौद्योगिकी के साथ न्यूक्लियर एनर्जी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे उभरते क्षेत्र में राज्य में निवेश बढ़ाने और इसका हब बनाने पर मुख्यमंत्री के साथ उनकी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य की तकनीक और नई औद्योगिक संभावनाओं से जोड़ते हुए राज्य में एक मजबूत एवं आधुनिक आइटी इकोसिस्टम विकसित करने का प्रयास हो रहा है। निवेश के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं उच्च-कौशल आधारित अवसरों का सृजन सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में वैश्विक स्तर के कार्यों के लिए झारखंड में अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है। झारखंड को नई अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्हाेंने कहा कि 2029 तक राज्य में आइटी पार्क के जरिए 20 हजार रोजगार सृजन करने और अगले तीन साल में 75 हजार रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा गया है।

दुनियाभर के लिए संभावनाओं का सेंटर होगा झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जीसीसी की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि वैश्विक कंपनियों के लिए आईटी एवं एआई सेवाएं, सेमीकंडक्टर, मैन्युफैक्चरिंग, न्यूक्लियर एनर्जी, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सहित अन्य उच्च-कौशल वाले कार्य झारखंड से संचालित किए जा सकते हैं।

इससे राज्य में तकनीकी क्षेत्र में रोजगार, निजी निवेश तथा उच्च-कौशल वाली नौकरियों के अवसरों को बढ़ावा मिलने की संभावनाएं हैं। आरएमजेड इंफ्रास्ट्रक्टर ने राज्य में भविष्य की तकनीक एवं डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े क्षेत्रों में अपनी रुचि जाहिर की है। बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग की सचिव पूजा सिंघल भी उपस्थित थीं।