Move to Jagran APP

सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को झारखंड विधानसभा अध्‍यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने किया सम्‍मानित

टोक्‍यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्‍य रहीं झारखंड की बेटियां सलीमा टेटे और निक्की प्रधान का सम्‍मान समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो इन्‍हें विधानसभा परिसर में सम्मानित किया।

By Brajesh MishraEdited By: Published: Fri, 13 Aug 2021 01:57 PM (IST)Updated: Fri, 13 Aug 2021 03:43 PM (IST)
सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को झारखंड विधानसभा अध्‍यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने किया सम्‍मानित
झारखंड के विधानसभा अध्‍यक्ष की ओर से सलीमा व निक्‍की को किया गया सम्‍मानित। जागरण

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। टोक्‍यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्‍य रहीं झारखंड की बेटियां सलीमा टेटे और निक्की प्रधान का सम्‍मान समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो इन्‍हें सम्मानित किया। यह सम्‍मान समारोह विधानसभा परिसर में आयोजित किया गया। इससे पहले इन दोनों खिलाड़ियों को झारखंड सरकार की तरफ से मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन सम्‍मानित कर चुके हैं। इसमें दोनों को पचास पचास लाख रुपये की पुरस्‍कार राशि के साथ एक एक स्‍कूटी प्रदान की गई। सरकार ने इन्‍हें 3000 स्‍क्‍वायर फीट का पक्‍का मकान देने की घोषणा की है।

loksabha election banner

अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि झारखंड की इन बेटियों ने देश ही नहीं पूरी दुनिया में राज्‍य का परचम लहराया है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्‍होंने कहा कि झारखंड में खेल के क्षेत्र से प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए राज्‍य सरकार कई अहम कदम उठा रही है। इसके तहत सरकार ने खिलाड़ियों को सीधे सरकारी नियुक्ति देने की पहल की है। इसके अलावा खेल की गतिविधियों को प्रोत्‍साहित करने के लिए जिला स्‍तर पर खेल पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। उन्‍होंने कहा कि झारखंड की माटी से निकलने वाली ऐसी प्रतिभाएं ही इस राज्‍य को देश व दुनिया में गौरव दिलाएंगी।

विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि झारखंड के साथ पूरे देश में खुशी है। बेटियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। यह गर्व का क्षण है। देश-दुनिया में झारखंड खेल प्रतिभा के लिए प्रसिद्ध है। यहां के खिलाड़ियों ने खुद को साबित किया है। खिलाड़ियों को तमाम सुविधाएं मिलना चाहिए। इन्होंने अपनी प्रतिभा से खुद को स्थापित किया है। हमारे देश और झारखंड के खिलाड़ी अव्वल हैं। इन्हें विकसित और विकासशील देशों की तरह सुविधाएं मिले तो ये शानदार प्रदर्शन कर दिखाएंगे। खिलाड़ियों से लोगों की अपेक्षाएं जुड़ी रहती है। खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए समाज आगे आए। खेल में जीत-हार खेलकूद का अलंकार है। खिलाड़ी बहुत मेहनत करते हैं। जीवन में खेल आवश्यक है। खेल से भातृत्व-बोध का विकास होता है। खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना होगा। निक्की और सलीमा समाज का दर्पण हैं।

खिलाड़ियों ने कहा, हम सम्‍मान से अभिभूत

कार्यक्रम के दौरान इन खिलाड़ियों ने कहा कि हम सम्‍मान से अभिभूत हैं। भविष्‍य में हम देश के लिए और बेहतर कर सकें। यही हमारा लक्ष्‍य होगा। इन खिलाड़ियों ने विधानसभा अध्‍यक्ष व झारखंड सरकार के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया। कहा कि हमारा सम्‍मान झारखंड की हर बेटी, हर युवा का सम्‍मान है। खिलाड़ियों ने कहा कि उन्‍हें यहां आकर अच्‍छा लग रहा है। यह जीवन के सपनों के सच होने जैसा है। दोनों खिलाड़ियों ने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि दूसरे खिलाड़ी भी अलग अलग खेलों में आगे आएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.