Jharkhand Assembly: विधानसभा का मॉनसून सत्र 22 जुलाई से, जानें कब क्या होगा
झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र पांच दिनों तक चलेगा। इस सत्र का 26 जुलाई को समापन होगा। इस दौरान सामान्य कामकाज के साथ ही चार दिनों तक प्रश्नकाल चलेगा।
रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Monsoon Session 2019 - झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 22 जुलाई से 26 जुलाई तक होगा। इसके एक बार फिर हंगामेदार होने की संभावनाओं के बीच तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य कैबिनेट ने इस मसले पर प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। पांच दिवसीय सत्र में पहला दिन औपचारिकताओं में बीतेगा। जबकि अगले चार दिनों तक प्रश्नकाल का आयोजन व अन्य गतिविधियां होंगी।
ऐसे चलेगा विस का मॉनसून सत्र
22 जुलाई
- शपथ व प्रतिज्ञान ग्रहण (यदि हो)
- विधानसभा सत्र में नहीं रहने की अवधि में राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों का पटल पर रखा जाना।
- वित्तीय वर्ष 2019-20 के प्रथम व्यय विवरणी को प्रस्तुत करना।
- शोक प्रस्ताव (यदि हो)
23 जुलाई
- प्रश्नकाल
- प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी पर सामान्य वाद विवाद, मतदान। विनियोग विधेयक का उपस्थापन।
24 जुलाई
- प्रश्नकाल
- राजकीय विधेयक (यदि हो)
25 जुलाई
- प्रश्न काल
- राजकीय विधेयक (यदि हो)
26 जुलाई
- प्रश्नकाल
- राजकीय विधेयक (यदि हो)