सत्र संचालन के लिए सभापतियों की घोषणा
रांची : विधानसभा के मानसून सत्र के संचालन के लिए अध्यक्ष ने मंगलवार को सभापतियों के नाम की घोषण
By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Aug 2017 03:01 AM (IST)Updated: Wed, 09 Aug 2017 03:01 AM (IST)
रांची : विधानसभा के मानसून सत्र के संचालन के लिए अध्यक्ष ने मंगलवार को सभापतियों के नाम की घोषणा की। स्टीफन मरांडी, अशोक कुमार, फूलचंद मंडल, आलमगीर आलम और गीता कोड़ा सभापति बनाए गए हैं। जबकि कार्यमंत्रणा समिति के अध्यक्ष स्पीकर होंगे। इसके सदस्यों में मुख्यमंत्री रघुवर दास, नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन, संसदीय कार्यमंत्री सरयू राय, चंद्रप्रकाश चौधरी, आलमगीर आलम, प्रदीप यादव शामिल हैं। समिति के विशेष आमंत्रित सदस्यों में सीपी सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, राजकुमार यादव, नलिन सोरेन, स्टीफन मरांडी, सुखदेव भगत, रविंद्रनाथ महतो, एसएन तिवारी, अरूप चटर्जी, गीता कोड़ा, कुशवाहा शिवपूजन मेहता और अनंत ओझा मनोनीत किए गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें