Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड में लगातार तीसरी बार 5 चरणों में चुनाव
Jharkhand Assembly Election 2019. 2009 2014 के बाद 2019 में भी झारखंड में 5 चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी गई है। राज्य में पांच चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि 2009 और 2014 के बाद 2019 में भी पांच चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। 30 नवंबर, 7 दिसंबर, 12 दिसंबर, 16 दिसंबर और 20 दिसंबर को क्रमश: राज्य के 13 सीटाें, 20 सीटों, 17 सीटों, 15 सीटाें और 16 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 2019 में चुनाव का परिणाम 23 दिसंबर को जारी किया जाएगा। 2014 में भी विधानसभा चुनाव का परिणाम भी 23 दिसंबर को ही आया था।
बता दें कुछ दिनों पहले नई दिल्ली से आए चुनाव आयोग के सदस्यों के साथ बैठक में अधिकतर राजनीतिक दलाें ने एक चरण में चुनाव कराए जाने की मांग की थी। दिलचस्प बात यह भी है कि भाजपा की सहयोगी पार्टी आजसू ने भी एक चरण में ही राज्य में चुनाव की मांग की थी। मुख्य दलों में सिर्फ भाजपा ने ही पांच चरण में चुनाव की मांग की थी।
2014 में 25 नवंबर, 2 दिसंबर, 9 दिसंबर, 14 दिसंबर और 20 दिसंबर को चुनाव हुुुुए थे। जबकि 2009 में मतदान 27 नवंबर, 2 दिसंबर, 8 दिसंबर, 12 दिसंबर और 18 दिसंबर को हुुुए थेेेे।