Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Elections 2024: 'बन्ना गुप्ता के खिलाफ लड़ूंगा चुनाव, NDA तय करे', हेमंत सोरेन के मंत्री को सरयू राय की चुनौती

    Updated: Tue, 08 Oct 2024 08:10 PM (IST)

    झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू राय ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर पलटवार करते हुए कहा है कि वे जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से बन्ना गुप्ता के ख ...और पढ़ें

    Hero Image
    एनडीए तय करे, मैं बन्ना गुप्ता के खिलाफ लड़ूंगा चुनाव : सरयू राय। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड के पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर पलटवार किया। उल्लेखनीय है कि सोमवार को मंत्री बन्ना गुप्ता ने उनके विरुद्ध आरोप लगाए थे।

    सरयू राय ने एलान करते हुए कहा कि एनडीए तय करे। वे बन्ना गुप्ता की जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से उनके विरुद्ध चुनाव लड़ेंगे।

    डोरंडा स्थित अपने सरकारी आवास पर मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा से उनकी मुलाकात हुई है। उन्होंने कहा है कि जमशेदपुर में दोनों सीटें हैं। इच्छा है तो जमशेदपुर पश्चिमी से भी वे चुनाव लड़ सकते हैं। अब एनडीए तय करे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि मानगो पेयजल आपूर्ति योजना को उन्होंने पूरा कराया। पांच साल में बन्ना गुप्ता ने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बर्बाद कर दिया। उनके ही प्रयास से बालीगुमा में पावर ग्रिड का निर्माण हुआ, जिससे लोगों को गुणवत्तापूर्ण बिजली मिल रही है।

    उन्होंने कहा कि बन्ना गुप्ता चौतरफा भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उनके विरुद्ध एक एफआइआर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे वे फर्जी बता रहे हैं। इस मामले में रांची के पुलिस अधीक्षक (नगर) ने कहा है कि इसका स्रोत जानने के लिए जांच की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि बन्ना गुप्ता के एक प्यादे ने जमशेदपुर में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है और पुलिस सक्रिय हो गई है। जिन तीन लोगों पर जमशेदपुर के कदमा थाना में प्राथमिकी दर्ज हुआ है, बन्ना गुप्ता उन्हें मेरा नजदीकी बता कर मुझे भी इसमें लपेटना चाह रहे हैं। उन्होंने इस मामले की न्यायिक जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इसकी वजह यह है कि मामले में पुलिस भी पक्षकार बन गई है

    पहले भी बन्ना गुप्ता का वीडियो जारी हुआ था। इस पर उन्होंने खुद ही एफआइआर किया था, परंतु आज तक उसका कोई फलाफल नहीं निकला। इसी तरह यह एफआईआर फर्जी है या असली, इसकी पुलिस जांच का भी कोई फलाफल नहीं निकलेगा और मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा। इसलिए इसकी न्यायिक जांच कराई जाए।

    खुद को बैकवर्ड बताकर बन्ना हासिल करना चाहते हैं सहानुभूति

    सरयू राय ने कहा कि बन्ना गुप्ता खुद को बैकवर्ड कहकर सहानुभूति हासिल करना चाहते है। गत एक माह में इन्होंने जमशेदपुर में करीब 100 गरीब फुटपाथ दुकानदारों का आशियाना तोड़वाया है। इनमें से प्रायः सभी पिछड़ा वर्ग से हैं।

    इसी तरह इन्होंने कोविड महामारी के दौरान आदित्यपुर, जमशेदपुर के एक अस्पताल को बंद करा दिया। इसके मुख्य चिकित्सक डा. ओपी आनंद को जेल में डाल दिया। आनंद भी बैकवर्ड हैं, यादव जाति से आते हैं। मामला हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट तक गया और फैसला डा. ओपी आनंद के पक्ष में आया। सरकार की किरकिरी हुई।

    उन्होंने पूछा कि क्या बन्ना गुप्ता पिछड़े वर्ग के चिकित्सक का अस्पताल जबरन बंद कराने से हुए नुकसान की भरपाई करेंगे? उन्होंने कांतिलाल अस्पताल बंद करा दिया। चिकित्सक सहित करीब 350 अस्पताल कर्मी इससे प्रभावित हुए। इसमें से अधिकांश कर्मी बैकवर्ड वर्ग के है। अंकुर पैथोलाजी, मेडिट्रिना अस्पताल, उमा अस्पताल, डिस्कवरी डायग्नोस्टिक सहित कई चिकित्सकीय संस्थानों पर दबाव डाला और उन्हें धमकाया।

    बन्ना ने किस कमाई से बनाया बहरागोड़ा में आलीशान फार्म हाउस

    सरयू राय ने सवाल उठाया कि बन्ना गुप्ता को बताना चाहिए कि उन्होंने किस कमाई से बहरागोड़ा में आलीशान फार्म हाउस बनाया है। बन्ना गुप्ता जैसे व्यक्ति राजनीति को रोजगार समझते हैं और वैध-अवैध कमाई से जमशेदपुर के नजदीक और दूर के स्थानों पर अपने परिवार के लोगों के नाम से फार्म हाउस खड़ा कर लेते हैं। इनके जैसे लोगों को मेरे द्वारा किये गए कार्य न तो कभी पसंद आएंगे और ना ही समझ में आएंगे।

    उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में उपस्थित अंशुल शरण के बारे में बताते हुए कहा कि इनके बारे में आक्षेप लगाते हुए बन्ना गुप्ता कहते हैं कि ये अमेरिका में रहते हैं। मेरे परिवार की महिलाओं के बारे में बन्ना गुप्ता आपत्तिजनक बातें कहते हैं। नारी को सिर्फ भोग की वस्तु के तौर पर देखने का नजरिया उन्हें बदलना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand News: देवघर एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान अब प्रतिदिन, मुंबई के लिए भी जल्द शुरू होगी नई सेवा

    झारखंड में गोगो दीदी योजना पर घमासान, हेमंत ने दिए FIR के निर्देश; BJP ने कहा- हार सामने देख बौखला गई है JMM