Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड विधानसभा चुनाव: पहली लिस्ट में 40 प्रत्याशियों की घोषणा करेगी BJP, इन नामों पर लग सकती है मुहर

    Updated: Fri, 19 Jul 2024 11:34 AM (IST)

    झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी ने प्रत्याशियों को टिकट देने के लिए मानदंड भी तय कर दिए हैं। संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने बाबूलाल मरांडी और असम CM हिमंत बिस्व सरमा के साथ मिलकर रणनीति बना ली है। जानकारी के अनुसार 20 जुलाई की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक के एक सप्ताह बाद भाजपा 40 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है।

    Hero Image
    अर्जुन मुंडा, गीता कोड़ा और बाबूलाल मरांडी (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखड विधानसभा चुनाव 2024 (Jharkhand Assembly Election 2024) के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों के चयन का काम प्रारंभ कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, चुनाव प्रभारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और उनकी टीम के साथ बैठक कर टिकट के लिए मानदंड तय किए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा ने विधानसभा स्तर तक पूर्णकालिक विस्तारकों की टीम उतार दी है। अब ये विस्तारक मंडल अध्यक्ष और उनकी टीम से प्रत्याशी के लिए फीडबैक लेंगे और उससे प्रदेश संगठन महामंत्री को अवगत कराएंगे। पार्टी ने इसके अलावा क्षेत्र में टिकट चाहने वाले नेता की उपलब्धता और लोकप्रियता की जानकारी के लिए सर्वे कराया है।

    फीडबैक लेगी पार्टी, फिर तय होंगे प्रत्याशी

    लोकसभा चुनाव की तरह पार्टी रायशुमारी जैसे प्रयोग के जरिए भी प्रत्याशियों की जानकारी लेगी। इसके बाद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से तीन प्रत्याशियों का पैनल तैयार किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सीपी सिंह, गीता कोड़ा जैसे बड़े नामों पर भी पार्टी ने चर्चा की है।

    संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने बड़े नेताओं के नाम जल्द ही घोषित किए जाने की बात कही है। उम्मीद की जा रही है कि 20 जुलाई की विस्तारित कार्यसमिति बैठक के एक सप्ताह बाद 40 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा भाजपा कर सकती है।

    अब संताल और कोल्हान में होगा प्रभारियों का दौरा

    20 जुलाई के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा संताल परगना का दौरा करेंगे। सरमा तीन दिनों तक संताल परगना के जिलों में प्रवास करने की योजना बनाकर काम करेंगे। जबकि शिवराज कोल्हान का दौरा करेंगे।

    ये भी पढ़ें- झारखंड की सियासत में उबाल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत पर JMM का बड़ा आरोप; PM Modi का भी लिया नाम

    ये भी पढ़ें- झारखंड में एक तीर से दो निशाना लगाएंगे नीतीश कुमार, पार्टी के इस कदम की आहट दिल्ली तक; क्या चुनाव में होगा खेला?