झारखंड में दूर होगा बालू संकट, 21 बालू घाटों और भंडारण आवेदनों को CTO की मंजूरी; जल्द शुरू होगा वैध खनन
झारखंड में बालू घाटों और भंडारण के 21 आवेदनों को सीटीओ के तहत मंजूरी मिल गई है।
-1780163267380_m.webp)
एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
21 बालू घाट और भंडारण आवेदनों को मंजूरी मिली।
राज्य में बालू संकट दूर करने का प्रयास।
अवैध खनन रोकने, वैज्ञानिक दोहन पर जोर।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में बालू घाटों और इसके भंडारण (स्टाकिंग) से जुड़े 21 आवेदनों को सीटीओ (कंसेंट टू आपरेट) के तहत मंजूरी दे दी गई है।
राज्य भर के विभिन्न जिलों में ये अनुमति पत्र जारी किए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में बालू संकट को दूर करने की दिशा में विभाग ने कदम बढ़ा दिया है।
आंकड़ों के अनुसार, बालू घाट सीटीओ के तहत कुल आठ आवेदनों को मंजूरी दी गई है। सबसे अधिक तीन आवेदन गोड्डा जिले में, दो-दो आवेदन हजारीबाग और पूर्वी सिंहभूम में तथा एक आवेदन रांची में स्वीकृत किया गया है।
वहीं, बालू भंडारण के लिए कंबाइंड सीटीई अथवा सीटीओ के तहत कुल 13 आवेदनों को हरी झंडी मिली है। अधिकारियों के अनुसार, अनुमति प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब इन स्थलों पर बालू खनन और वैध भंडारण की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
इससे राज्य में निर्माण सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। गौरतलब है कि लीज डीड साइन होने के बाद इन घाटों पर बालू निकासी की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है। प्रशासन ने अवैध खनन पर रोक लगाने तथा वैज्ञानिक तरीके से रेत दोहन को लेकर यह कदम उठाया है।
क्षेत्रफल और वार्षिक ईसी कोटा भी हुआ निर्धारित
राज्य के विभिन्न जिलों में बालू घाटों के लिए लीज डीड पर हस्ताक्षर कर दिए गए हैं। इन घाटों का क्षेत्रफल और वार्षिक पर्यावरणीय मंजूरी (ईसी) कोटा को भी जारी कर दिया गया है।
विवरण इस प्रकार है-
गोड्डा
- राहा बालू घाट – क्षेत्रफल : 1.97 हेक्टेयर – वार्षिक ईसी मात्रा: 5,20,962 सीएफटी
- झिलुआ बालू घाट – क्षेत्रफल : 1.82 हेक्टेयर – वार्षिक ईसी मात्रा : 3,35,984 सीएफटी
जामताड़ा
- असांचुआ बालू घाट – क्षेत्रफल: 1.27 हेक्टेयर – वार्षिक ईसी मात्रा: 1,62,572 सीएफटी
रांची
- श्यामनगर बालू घाट – क्षेत्रफल: 5.00 हेक्टेयर – वार्षिक ईसी मात्रा: 25,42,658 सीएफटी
- चोकसेरेंग सैंड डिपॉजिट – क्षेत्रफल: 3.50 हेक्टेयर – वार्षिक ईसी मात्रा: 13,80,545 सीएफटी
बोकारो
- पिछरी 2 बालू घाट – क्षेत्रफल: 4.72 हेक्टेयर – वार्षिक ईसी मात्रा: 14,82,052 सीएफटी
- खेतको चलकरी बालू घाट – क्षेत्रफल: 26.14 हेक्टेयर (ईसी मात्रा उपलब्ध नहीं)
जमशेदपुर
- कोरेयामोहनपाल बालू घाट – क्षेत्रफल: 34.70 हेक्टेयर
- कोरेयामोहनपाल एवं सुवर्णरेखा बालू घाट – क्षेत्रफल: 46.30 हेक्टेयर
लातेहार
- तुबेद बालू घाट
- बाजकुम बालू घाट
हजारीबाग
- संध सोनपुरा बालू घाट
- लांगटू सिकरी सिरमा बालू घाट
रामगढ़
- सिरका बालू घाट – क्षेत्रफल: 2.46 हेक्टेयर
- पैंकी बालू घाट – क्षेत्रफल: 0.62 हेक्टेयर
दुमका
- छोटाकमती (राणेश्वर) बालू घाट
- हरिपुर (जरमुंडी) बालू घाट
खूंटी
- पांडू बालू डिपाजिट
- बुढ़ीरोमा बालू डिपाजिट।
यह भी पढ़ें- झारखंड में कहीं भी बालू घाट का टेंडर नहीं, फिर जमकर हो रहा अवैध बालू खनन; सरकार को भारी राजस्व का नुकसान
