विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में महीनों तक अनाज न लेने वाले लाभार्थियों पर कार्रवाई, 4 लाख से अधिक राशन कार्ड रद

Published: Wed, 25 Mar 2026 12:32 PM (IST)

झारखंड में 4,24,404 राशन कार्ड रद्द कर दिए गए हैं क्योंकि लाभार्थियों ने महीनों तक अनाज नहीं उठाया। जांच में ...और पढ़ें

झारखंड में 4.24 लाख राशनकार्ड रद। (AI Generated Image)

झारखंड में 4.24 लाख राशनकार्ड रद। (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, रांची। राशन कार्ड बनने के बावजूद महीनों तक अनाज का उठाव नहीं करने वाले 4,24,404 राशनकार्ड धारियों के नाम लाभुकों की सूची से काट दिए गए हैं।

अभी तक जांच में यह बात सामने आई है कि कुल राशनकार्ड धारियों में से 75 प्रतिशत तक ऐसे हैं जो महीनों तक राशन लाने नहीं गए हैं। विभागीय अधिकारियों की मानें तो इसके पीछे का एक संभावित कारण यही है कि लाभुक रोजगार अथवा रोजी-रोटी की तलाश में कहीं दूर चले गए हों और उनके लिए नियमित तौर पर राशन लेने के लिए पहुंचना संभव नहीं रहा हो।

8 लाख से अधिक है साइलेंट राशनकार्ड धारियों की संख्या

पूर्वी सिंहभूम में ऐसे राशनकार्ड धारियों की संख्या 1.47 लाख से अधिक है और इनका नाम काट दिया गया है। सरायकेला में 32947 लाभुकों के नाम कटे हैं। केंद्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार साइलेंट राशनकार्ड धारियों की संख्या झारखंड में 8,02,685 है। ये वैसे लोग हैं जिनके नाम से राशन कार्ड तो जारी है लेकिन किसी ना किसी कारण से ये राशन लेने नहीं पहुंच रहे थे।

ऐसे लोगों में खासकर उन लोगों का नाम काट दिया गया है जिनके बारे में विभाग को अभी तक कोई जानकारी नहीं है। ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या 4,24,404 है। इस मामले में नाम कटनेवाले लाभुकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। अभी 1,95,142 राशन कार्डों की जांच पूरी नहीं हुई है।

किस जिले में कितने नाम कटे

जिला का नाम रद कार्ड पात्र लाभुक कुल कार्ड
पूर्वी सिंहभूम 1,47,293 9,233 1,56,526
धनबाद 58,994 7,355 66,349
पश्चिम सिंहभूम 43,673 4,964 48,637
सरायकेला खरसावां 32,927 11,896 44,823
पलामू 23,544 30,642 54,186
गढ़वा 13,510 17,830 31,340
दुमका 12,573 10,950 23,523
बोकारो 12,094 8,002 20,096
गिरिडीह 11,793 4,693 16,486
हजारीबाग 11,778 15,227 27,005
गोड्डा 10,049 178 10,227
लातेहार 9,206 2,862 12,068
रांची 9,160 8,176 17,336
साहेबगंज 8,619 12,364 20,983
देवघर 7,522 3,908 11,430
खूंटी 7,045 2,295 9,340
पाकुड़ 7,761 2,835 10,596
चतरा 6,742 9,520 16,262
रामगढ़ 6,979 3,173 10,152
गुमला 4,504 10,796 15,300
कोडरमा 3,441 1,287 4,728
लोहरदगा 2,814 1,880 4,694
जामताड़ा 1,411 76 1,487
कुल  8,02,685 1,83,139 9,85,824

यह भी पढ़ें- राजमहल में स्वर्ण व्यवसायी से लाखों की लूट, कट्टे से हमला और हवाई फायरिंग

यह भी पढ़ें- JEE Main April Session की परीक्षा तिथियों में बदलाव: अब 2 से 8 अप्रैल तक होगी परीक्षा