Move to Jagran APP

स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के इन अफसरों व कर्मियों को राष्ट्रपति पदक

स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 12 पुलिसकर्मियों, अधिकारियों व सीआरपीएफ के 23 व सीबीआइ के एक अधिकारी को राष्ट्रपति पदक मिलेगा।

By Sachin MishraEdited By: Published: Tue, 14 Aug 2018 07:21 PM (IST)Updated: Tue, 14 Aug 2018 07:50 PM (IST)
स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के इन अफसरों व कर्मियों को राष्ट्रपति पदक
स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के इन अफसरों व कर्मियों को राष्ट्रपति पदक

राज्य ब्यूरो, रांची। इस स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 12 पुलिसकर्मियों-अधिकारियों के अलावा झारखंड में तैनात सीआरपीएफ के 23 व सीबीआइ के एक अधिकारी को राष्ट्रपति पदक मिलेगा। झारखंड पुलिस के 12 पुलिसकर्मियों-अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया जाएगा। वहीं, सीआरपीएफ में सात अधिकारी-कर्मी को सराहनीय सेवा पदक व 209 कोबरा बटालियन के 16 अधिकारियों-कर्मियों को पुलिस वीरता पदक दिया जाएगा। वहीं, सीबीआइ धनबाद के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एसपी को राष्ट्रपति के हाथों विशिष्ट सेवा पदक दिया जाएगा।

loksabha election banner

सराहनीय सेवा के लिए इन्हें मिलेगा राष्ट्रपति पदक

- राजेश प्रकाश सिन्हा : इंस्पेक्टर, सीआइडी।

- जयप्रकाश सिंह : एसआइ, सीआइडी।

- मुक्तिमन थापा : एसआइ, जैप, रांची।

- मनसिद्ध हेरेंज : एसआइ, जैप धनबाद।

- लक्ष्मण कुमार सिंह : एएसआइ, जैप, रांची।

- मोहम्मद इस्तेयाक अहमद : एएसआइ, गुमला।

- कैलाश कुमार श्रेष्ठ : हवलदार, जैप, रांची।

- शिव पूजन प्रसाद : हवलदार, आइआरबी, चतरा।

- चंद्र भानु सिंह : हवलदार, आइआरबी, चतरा।

- भरत गुरुंग : हवलदार, एसटीएफ, रांची।

- निस्तार सुंडी : हवलदार, खूंटी, झारखंड।

- हेम्ब्रम साइबू बाड़ा : हवलदार, जंगल वारफेयर स्कूल, नेतरहाट।

सीआरपीएफ झारखंड में सराहनीय सेवा के लिए सात अधिकारी व कर्मी चयनित

- अखिलेश कुमार सिंह : कमांडेंट, बोकारो।

- राजेश कुमार सहाय : कमांडेंट, रांची।

- हिदम रंजीत सिंह : कमांडेंट, गुमला।

- लुगुन जोसेफ : डिप्टी कमांडेंट, खूंटी।

- मदन मोहन : इंस्पेक्टर, झारखंड।

- केए वेलायुधान : एसआइ, धनबाद।

- युगल किशोर सिंह : हवलदार, रांची।

मुठभेड़ में नक्सलियों को मार गिराने वाले 16 जवान होंगे सम्मानित

72वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति के हाथों खूंटी में तैनात 209 कोबरा बटालियन के 16 जवानों-अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। 23 नवंबर 2016 को लातेहार जिले के करमडीह में नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी, जिसमें छह नक्सली मारे गए थे। इसमें 209 कोबरा बटालियन के 11 जवान व अधिकारी शामिल थे। वहीं 11 सितंबर 2016 को गुमला जिले के पालकोट में मुठभेड़ में बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी कमांडर माओवादी आशीष मारा गया था। इसमें पांच जवान व अधिकारी शामिल थे। सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर के आइजी संजय आनंद लाठकर ने सीआरपीएफ के सभी पदक विजेताओं को बधाइयां व शुभकामनाएं दी है।

209 कोबरा बटालियन के इन 16 जवानों को मिलेगा पुलिस वीरता पदक

- प्रतीक गुप्ता : सहायक समादेष्टा।

- शिवपाल उइके : सिपाही।

- तापस घोष : सिपाही।

- मिलन सिंह नेतम : सिपाही।

- के. बिरेश्वर सिंघा : सिपाही।

- सुमित कुमार : एसआइ।

- सुरेंद्र : हवलदार।

- श्यामपद राय : सिपाही।

- सरोज कुमार मोहापात्रा : सिपाही।

- संतोष कुमार उइके : सिपाही।

- नीलू बाबू : सिपाही।

- मिथिलेश कुमार : सहायक समादेष्टा।

- विश्वदीप कपिल : सहायक समादेष्टा।

- कनन के : सिपाही।

- मृत्युंजय देबनाथ : सिपाही।

- जयंत सेन : सिपाही।

सीबीआइ झारखंड

- सीबीआइ के धनबाद स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एसपी नागेंद्र प्रसाद को राष्ट्रपति के हाथों विशिष्ट सेवा पदक मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.