Move to Jagran APP

Chamoli Tragedy: उत्तराखंड के चमोली में झारखंड के 11 श्रमिकों की मौत, CM हेमंत ने जताया शोक

Chamoli Glacier Burst झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा- अत्यंत दुःखद! दुर्भाग्य से 23 अप्रैल को उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से बीआरओ में काम कर रहे राज्य के अपने 11 वीर श्रमिकों को हमने खो दिया। यह हृदय विदारक घटना अत्यंत पीड़ा देने वाली है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 25 Apr 2021 09:48 PM (IST)Updated: Mon, 26 Apr 2021 04:20 AM (IST)
Chamoli Tragedy: उत्तराखंड के चमोली में झारखंड के 11 श्रमिकों की मौत, CM हेमंत ने जताया शोक
Chamoli Glacier Burst: उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से झारखंड के 11 श्रमिकों को हमने खो दिया।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Chamoli Glacier Burst  उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने की घटना में मरनेवाले सभी 11 श्रमिक झारखंड के थे और सात मजदूर घायल भी हुए हैं जिनका इलाज जोशिमठ चिकित्सालय और देहरादून में चल रहा है। चमोली जिले के जिलाधिकारी ने झारखंड के आपदा प्रबंधन विभाग को पत्र लिखकर घटना की सूचना दी है और बताया है कि किसी भी जानकारी के लिए आपदा प्रबंधन पदाधिकारी से कभी भी संपर्क किया जा सकता है। सभी श्रमिक सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के लिए काम कर रहे थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना को लेकर शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि इस मामले में राज्य सरकार उत्तराखंड की सरकार के साथ संपर्क बनाकर घायलों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए काम कर रही है।

loksabha election banner

चमोली के जिलाधिकारी के पत्र के अनुसार शुक्रवार की शाम को जोशीमठ के सुमना के निकट ग्लेशियर टूटने से बीआरओ के कैंप में रह रहे 11 लोगों की मौत हुई थी और सभी के सभी झारखंड के निवासी थी। इस घटना में सात लोग घायल भी हुए जिनमें से 5 का इलाज जोशीमठ चिकित्सालय और दो का इलाज देहरादून में चल रहा है। उन्होंने  जानकारी दी है कि घायल व्यक्ति भी झारखंड के ही थे। 

दुर्भाग्य से 23 अप्रैल को उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से बीआरओ में काम कर रहे राज्य के अपने 11 वीर श्रमिकों को हमने खो दिया। यह हृदय विदारक घटना अत्यंत पीड़ा देनेवाली है। परमात्मा वीर श्रमिकों की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को दुख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें। घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड।

हताहतों के नाम

  1. तारनी सिंह (पिता - देव नारायण सिंह) - पहाड़डीह गांव, जरमुंडी, दुमका
  2. मनोज थांडर (पिता - एइला थांडर) - जलवे गांव, रामगढ़, दुमका
  3. रोहित सिंह (पिता - रोबिन सिंह) - पहाड़डीह गांव, जरमुंडी, दुमका
  4. राहुल कुमार (पिता - गोवर्धन कुंवर) - कांजो गांव, रामगढ़, दुमका
  5. नियारन कंडुलना (पिता - बेंजामिन कंडुलना) - बालनकेल गांव, पीओ - खटंगा रनिया, खूंटी
  6. पॉल कंडुलना (पिता - बेंजामिन कंडुलना ) - बालनकेल गांव, पीओ - खटंगा रनिया, खूंटी
  7. हानुक कंडुलना (पिता - पतरस कंडुलना) - बालनकेल गांव, पीओ - रनिया, खूंटी
  8. साजेन कंडुलना (पिता - जेम्स कंडुलना) - बालनकेल गांव, पीओ - रनिया, खूंटी
  9. मसीह दास मर्की (पिता - जोहन मर्की) - गंजना गांव, बंदगांव, प. सिंहभूम
  10. निर्मल सांडिल (पिता -विलियम सांडिल ) - सरांगडीह गांव, सोनाहातू, राहे, रांची।
  11. सुखराम मुंडा (पिता - नारायण मुंडा) - कारूडीह गांव, नावाडीह, बुंडू, रांची।

सीएम हेमंत सोरेन ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा- अत्यंत दुःखद! दुर्भाग्य से 23 अप्रैल को उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से बीआरओ में काम कर रहे राज्य के अपने 11 वीर श्रमिकों को हमने खो दिया। यह हृदय विदारक घटना अत्यंत पीड़ा देने वाली है। परमात्मा वीर श्रमिकों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारों को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। मैं घायल हुए 7 श्रमिकों के भी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। झारखंड सरकार, उत्तराखंड सरकार के साथ संपर्क बनाकर हर संभव मदद पहुंचाने हेतु कार्य कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.