दीपावली की खरीदारी के लिए हो जाए तैयार! रांची में आज से जेसोवा मेले में लगेंगे 300 से अधिक स्टॉल
झारखंड आइएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) आज 29 अक्टूबर से मोरहाबादी में पांच दिवसीय दीवाली मेला आयोजित करने वाली है। ...और पढ़ें

जेसोवा का पांच दिवसीय दीवाली मेला 29 अक्टूबर से मोरहाबादी में।
HighLights
जेसोवा का पांच दिवसीय दीवाली मेला 29 अक्टूबर से मोरहाबादी में।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया गया।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड आइएएस आफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) का मोरहाबादी में आज 29 अक्टूबर से पांच दिवसीय दीवाली मेला होगा। यह दो नवंबर तक चलेगा। आइएएस आफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन से मिला।
सीएम को दीवाली मेला में सपरिवार सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया गया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही एसोसिएशन अध्यक्ष प्रीति कुमारी मुख्य सचिव अविनाश कुमार की पत्नी हैं।

कला-संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भी कई कार्यक्रम होंगे
जेसोवा प्रतिनिधियों ने सीएम को बताया कि दीवाली मेला में कला-संस्कृति, हस्तशिल्प और स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम होंगे। मेला में देश भर के उद्यमी, हस्तशिल्पी और ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पाद, पारंपरिक कपड़े, फेशन एक्सेसरीज एवं सजावटी उत्पादों के 300 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे।
सीएम को बताया गया कि जेसोवा द्वारा राज्य भर में सामाजिक कल्याण से जुड़े कई कार्य भी किए जा रहे हैं। सीएम से मिलने वालों में जेसोवा अध्यक्ष प्रीति कुमारी, उपाध्यक्ष अनीता सिंह, सचिव मनु झा, संयुक्त सचिव श्वेता शुक्ला, कोषाध्यक्ष शिवानी सिंह, कार्यकारिणी सदस्य रंजना कुमार एवं दिव्याश्री शामिल थीं।
