यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
JEE Main 2023 Exam Date: जेईई मेंस पर महत्वपूर्ण खबर.. रजिस्ट्रेशन, परीक्षा में बड़ा बदलाव @jeemain.nta.nic.in
JEE Mains 2023 Exam Date जेईई मेन 2023 परीक्षा तिथि पर चर्चा शुरू है। जेईई मेन 2023 रजिस्ट्रेशन नवंबर में ...और पढ़ें

रांची, जेएनएन। JEE Mains 2023 Exam Date जेईई मेन 2023 परीक्षा तिथि पर चर्चा शुरू है। NTA राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन्स 2023 के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की उम्मीद है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार जेईई मेन 2023 पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट पर नवंबर के तीसरे सप्ताह से शुरू होगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार @jeemain.nta.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि पिछले साल की तरह इस साल भी परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। जेईई मेन 2022 दो सत्रों में आयोजित किया गया था। सत्र एक 23 से 29 जून तक और सत्र दो 25 से 30 जुलाई तक। कहा जा रहा है कि जेईई मेन 2023 सत्र 1 जनवरी में और सत्र 2 अप्रैल में आयोजित किया जाएगा।
जेईई मेन 2023 परीक्षा पैटर्न
इस साल, जेईई मेन परीक्षा पैटर्न पिछले साल की तरह ही रखने की सबसे अधिक संभावना है। इसके अनुसार जेईई मेन को दो सत्रों में बांटा जाएगा। खंड ए, अनिवार्य खंड बहुविकल्पीय प्रश्नों (एमसीक्यू) का होगा, जबकि खंड बी में ऐसे प्रश्न होंगे जिनके उत्तर संख्यात्मक मान के रूप में भरे जाने हैं। ए सेक्शन में प्रत्येक सही उत्तर के लिए, चार अंक दिए जाएंगे, हालांकि, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, एक अंक काटा जाएगा। खंड बी में, उम्मीदवारों को दिए गए 10 में से किन्हीं पांच प्रश्नों का प्रयास करना है। सेक्शन बी के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
जेईई एडवांस 2023 के पाठ्यक्रम संशोधित
इच्छुक उम्मीदवारों को यह भी पता होना चाहिए कि आईआईटी प्रवेश परीक्षा, जेईई एडवांस 2023 के पाठ्यक्रम को संशोधित किया गया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार पाठ्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। साल 2022 में कुल 10,26,799 उम्मीदवारों ने जेईई मेन 2022 के लिए पंजीकरण कराया। जिसमें जून और जुलाई दोनों प्रयास शामिल हैं। इनमें से 9,05,590 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में कुल 24 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है और रैंक 1 प्राप्त किया है। इस बीच, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (NEET UG 2023) पंजीकरण मार्च में शुरू होने की उम्मीद है और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट @neet.nta.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
