Move to Jagran APP

JEE Main 2020 Result: जेईई एडवांस के लिए स्टेट टॉपर दयाल ने छोड़ दी बहन की शादी

JEE Main 2020 Result डीपीएस रांची के छात्र दयाल को पढ़ाई का जुनून है। इसे मां के सपने को पूरा करना है। इसके पिता की मृत्यु दो वर्ष पहले एक दुर्घटना में हो गई थी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 02:00 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 02:18 PM (IST)
JEE Main 2020 Result: जेईई एडवांस के लिए स्टेट टॉपर दयाल ने छोड़ दी बहन की शादी
JEE Main 2020 Result: जेईई एडवांस के लिए स्टेट टॉपर दयाल ने छोड़ दी बहन की शादी

रांची, जासं। JEE Main 2020 Result किसी चीज के पाने की जुनून की हद तक पहुंच जाएं तो वहां आपको सफलता मिलनी निश्चित हो जाती है। जेईई मेन के स्टेट टॉपर दयाल कुमार  (99.9909553 परसेंटाइल ) की बहन की शादी 18 जनवरी को सबलपुर, छपरा बिहार में है। लेकिन दयाल रांची में है। कारण, जेईई मेन के रिजल्ट के बाद अब उन्हें एडवांस में जो टॉप करना है। डीपीएस रांची के छात्र दयाल को पढ़ाई का जुनून है। इसे मां के सपने को पूरा करना है। इसके पिता की मृत्यु दो वर्ष पहले एक दुर्घटना में हो गई थी। अब दयाल का एक ही लक्ष्य है इंजीनियर बनकर पापा और मां के सपने को पूरा करना। इसके लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार है।   

loksabha election banner

घंटे नहीं रखता मायने, देखें लक्ष्य के कितने करीब हैं

डोरंडा साउथ आफिस पाड़ा के रहने वाला दयाल डीपीएस रांची के 12वीं काछात्र हैं। 15 फरवरी से इनकी बोर्ड परीक्षा भी होनी है। इसने फिट्जी रांची से थ्री इयर्स प्रोग्राम किया है। दयाल ने कहा कि कितने घंटे की पढ़ाई करनी है यह मायने नहीं रखता है, आप इन घंटों में लक्ष्य के कितने करीब पहुंचते यह अहम है। इसे जेईई मेन में फिजिक्स में 100 परसेंटाइल मिले हैं।

डीपीएस के 25 को 99 परसेंटाइल से अधिक

जेईई मेन के परिणाम में डीपीएस रांची से 25 से अधिक छात्रों को 99 परसेंटाइल से अधिक अंक मिले हैं। 100 ऐसे विद्यार्थी हैं जिन्हें 90 परसेंटाइल से अधिक अंक मिले हैं। स्कूल से 200 से अधिक विद्यार्थी जेईई एडवांस में शामिल होंगे। अक्षत कुमार को 99.949 परसेंटाइल मिले हैं। शनिवार को स्कूल के प्राचार्य डॉ. राम सिंह छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.