Move to Jagran APP

JEE Main 2020 Result: रांची के दयाल कुमार स्‍टेट टॉपर, 99.99 परसेंटाइल; रिजल्‍ट देखें jeemain.nta.nic.in

JEE Main 2020 Result नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार की देर रात जेइइ मेन का रिजल्ट जारी कर दिया। इसमें दयाल कुमार को झारखंड में सबसे अधिक 99.9909553 परसेंटाइल मिले हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 06:14 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 10:13 PM (IST)
JEE Main 2020 Result: रांची के दयाल कुमार स्‍टेट टॉपर, 99.99 परसेंटाइल; रिजल्‍ट देखें jeemain.nta.nic.in
JEE Main 2020 Result: रांची के दयाल कुमार स्‍टेट टॉपर, 99.99 परसेंटाइल; रिजल्‍ट देखें jeemain.nta.nic.in

रांची, जासं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार की देर रात जेइइ मेन का रिजल्ट जारी कर दिया। इसमें दयाल कुमार को झारखंड में सबसे अधिक 99.9909553 परसेंटाइल मिले हैं। इसे केमिस्ट्री में 99.8845057, मैथ में 99.9624296 व फिजिक्स में 100 परसेंटाइल मिले हैं। दयाल डीपीएस रांची के 12वीं के छात्र हैं। इन्होंने  फिट्जी रांची थ्री इयर्स प्रोग्राम किया है। डोरंडा के रहने वाले दयाल रिजल्ट से काफी खुश हैं। वे अपनी सफलता का श्रेय डीपीएस के प्राचार्य डा. राम सिंह, फिट्जी व मां वीणा देवी को देते है। दयाल इस बार 15 फरवरी से शुरू हो रही 12वीं की परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने 10वीं डीएवी बहरागोड़ा से किया है। डीपीएस के प्राचार्य डा. राम सिंह, फिट्जी रांची के सेंटर हेड रणधीर कुमार आदि ने दयाल को बधाई दी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.