विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में वेटरीनरी और एग्रीकल्चर जैसे कृषि पाठ्यक्रमों में 85 सीटें रिक्त, JCECEB ने शुरू की स्पेशल काउंसिलिंग

Published: Thu, 22 Oct 2026 02:44 PM (IST)

झारखंड के कृषि एवं संबद्ध पाठ्यक्रमों में कुल 85 सीटें रिक्त हैं, जिनमें केंद्रीय कोटे की 10 सीटें भी शामिल ...और पढ़ें

जेसीईसीईबी ने शुरू की प्रक्रिया, केंद्रीय कोटे की रिक्त 10 सीटें राज्य स्तर पर भरेंगी।

जेसीईसीईबी ने शुरू की प्रक्रिया, केंद्रीय कोटे की रिक्त 10 सीटें राज्य स्तर पर भरेंगी।

HighLights

  1. झारखंड में कृषि पाठ्यक्रमों की 85 सीटें रिक्त हैं।

  2. जेसीईसीईबी ने स्पेशल राउंड काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू की।

  3. 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन निबंधन और विकल्प भरे जाएंगे।

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य के संस्थानों में कृषि एवं इससे संबद्ध पाठ्यक्रमों में 85 सीटें रिक्त रह गई हैं। इनमें 10 वैसी सीटें भी सम्मिलित हैं, जो अखिल भारतीय काउंसिलिंग के तहत अंतिम राउंड की काउंसिलिंग से नामांकन के बाद रिक्त रह गई हैं। इंडियन काउंसिल आफ एग्रीकल्चर रिसर्च (आईसीएआर) ने इन सीटों को राज्य स्तरीय काउंसिलिंग के माध्यम से भरने के लिए अनुरोध कृषि एवं पशुपालन विभाग से किया है।

इन सीटों को भरने के लिए स्पेशल राउंड की काउंसिलिंग गुरुवार से शुरू हुई। इससे पहले गुरुवार को ही झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने रिक्त सीटों का ब्योरा जारी किया।

पर्षद द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, स्पेशल राउंड की काउंसिलिंग के तहत 25 अक्टूबर तक आनलाइन निबंधन और विकल्प भरे जाएंगे। 27 अक्टूबर से चार नवंबर तक सीटों का आवंटन होगा तथा 28 अक्टूबर से चार नवंबर तक आवंटित संस्थानों में नामांकन होगा।

वैसे अभ्यर्थी जो पूर्व में आयोजित काउंसिलिंग से नामांकन ले चुके हैं तथा संस्थान या पाठ्यक्रम में बदलाव करना चाहते हैं, वे भी इस काउंसिलिंग में सम्मिलित हो सकते हैं।

लेकिन इस बार आवंटित संस्थानों में उन्हें नामांकन लेना अनिवार्य होगा, क्योंकि पूर्व में आवंटित सीट स्वत: रद हो जाएगी। अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में अधिक से अधिक विकल्प देने का भी सुझाव दिया गया है।

किस संस्थान में कितनी सीटें रिक्त

  • रांची वेटरीनरी कालेज, कांके, रांची : 04
  • रांची एग्रीकल्चर कालेज, कांके, रांची : 05
  • रवींद्रनाथ टैगोर एग्रीकल्चर कालेज, देवघर : 07
  • एग्रीकल्चर कालेज, गढ़वा : 07
  • तिलका मांझी एग्रीकल्चर कालेज, गोड्डा : 03
  • रामकृष्ण मिशन विवेकानंद एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, रांची : 09
  • कालेज आफ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग, रांची : 02
  • फिशरीज कालेज, गुमला : 05
  • कालेज आफ फारेस्ट्री, कांके, रांची : 14
  • कालेज आफ हार्टिकल्चर, खूंटपानी, चाईबासा : 19
  • फुलो झानो मुर्मू डेयरी कालेज, दुमका : 10