Move to Jagran APP

IPS अनीश गुप्‍ता को मिलेगा राष्‍ट्रपति वीरता पदक, 37 अन्‍य पुलिसवालों को भी पुलिस पदक

President Police Medal गणतंत्र दिवस पर झारखंड पुलिस के 38 अधिकारियों- कर्मियों को पदक मिलेगा। रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू पुलिस जवानों को पदक प्रदान करेंगी। अनीश गुप्ता वर्तमान में जैप वन के कमांडेंट हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 07:41 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 08:25 PM (IST)
IPS अनीश गुप्‍ता को मिलेगा राष्‍ट्रपति वीरता पदक, 37 अन्‍य पुलिसवालों को भी पुलिस पदक
रांची के पूर्व एसएसपी अनीश गुप्‍ता। फाइल फोटो

रांची, राज्य ब्यूरो। पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटिया थाना क्षेत्र के लतार कुंदरीझोर में 3 साल पहले आयाेजित फुटबॉल मैच के दौरान सैकड़ों की भीड़ के बीच 25 लाख के इनामी कुख्यात संदीप सोरेन उर्फ मोतीलाल सोरेन को गिरफ्तार करने वाले तत्कालीन चाईबासा एसपी अनीश गुप्ता को वीरता पदक मिलेगा। अनीश गुप्ता वर्तमान में जैप वन के कमांडेंट हैं। वीरता पदक पाने वालों में उनके अलावा जैप वन का एक जवान राजू सोए भी शामिल हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर झारखंड पुलिस के कुल 38 पदाधिकारियों कर्मियों को विभिन्न श्रेणियों में पदक मिलेगा।

loksabha election banner

रांची के मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू यह पदक प्रदान करेंगी। गत वर्ष ही राष्ट्रपति ने इन सभी 38 पदाधिकारियों कर्मियों को यह पदक प्रदान किया था। इसे अब राज्यपाल के हाथों विधिवत प्रदान किया जाएगा। गौरतलब है कि चाईबासा के तत्कालीन एसपी अनीश गुप्ता ने फुटबॉल मैच के दौरान सैकड़ों की भीड़ के बीच कुख्यात नक्सली संदीप सोरेन की कनपटी पर रिवाल्वर तानकर उसे अपने कब्जे में ले लिया था। यह पुलिस की बड़ी उपलब्धियों में गिना जाता है। खुद को घिरते देख संदीप सोरेन के अन्य साथी भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल हुए थे।

इन्हें पदक मिला है

वीरता के लिए पुलिस पदक

- आइपीएस अनीश गुप्ता : तत्कालीन एसपी चाईबासा वर्तमान में कमांडेंट जैप वन

- सिपाही राजू सोय : जैप वन

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक

- नंदकिशोर सिंह : धनबाद जिला

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक

- पुलिस निरीक्षक राजेश प्रकाश सिन्हा : तत्कालीन अपराध अनुसंधान विभाग वर्तमान में जेएपीटीसी पदमा

- अवर निरीक्षक जय प्रकाश सिंह : अपराध अनुसंधान विभाग

- अवर निरीक्षक मुक्तिमान थापा : जैप वन

- अवर निरीक्षक मान सिद्ध हैरेंज : जैप 3 धनबाद

- सहायक अवर निरीक्षक लक्ष्मण कुमार सिंह : जैप 10

- सहायक अवर निरीक्षक मोहम्मद इश्तियाक अहमद : गुमला जिला

- हवलदार कैलाश कुमार श्रेष्ठ : जैप वन

- हवलदार शिवपूजन प्रसाद : आईआरबी 3 चतरा

- हवलदार चंद्रभानु सिंह : आईआरबी 3 चतरा

- हवलदार भारत गुरुंग : झारखंड जगुआर

- हवलदार निस्तार सुंडी : खूंटी जिला

- हवलदार हेंब्रम साईंबु बाड़ा : जंगल वारफेयर स्कूल

- डीएसपी सुधीर कुमार : तत्कालीन डीएसपी सीसीआर जमशेदपुर वर्तमान में डीएसपी मुख्यालय चाईबासा

- सहायक अवर निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह : यातायात रांची

- हवलदार प्रफुल्ल किडो : बोकारो

- हवलदार भानु प्रताप : बोकारो

- परमेश्वर प्रसाद : लोहरदगा

- रणवीर प्रसाद सिंह : गुमला

- अरुण कुमार भगत : लोहरदगा

- शंकर नाथ : अपराध अनुसंधान विभाग रांची

- श्यामल कुमार मंडल :  बोकारो

- रतनलाल लायक : बोकारो

- चितरंजन प्रसाद सिन्हा: रांची

- विजय कुमार रंजन : कोडरमा

- जमाल अहमद : गोड्डा

- जेरोम बाखला : जंगल वारफेयर स्कूल

- प्रेम कुमार : जैप 10 रांची

- दिनेश प्रसाद : जैप 10 रांची

- इफ्तेखार खां :  जैप 10 रांची

- निरंजन भगत : पलामू

- रामेश्वर सिंह यादव : खूंटी

- इरकन कुजूर : खूंटी

- पुष्पा टोप्पो : खूंटी

- सुनील कुमार : चतरा

- मोहम्मद अमजद खां : पलामू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.