Move to Jagran APP

अपहृत जन्नत का शव बरामद, गांव में तनाव का माहौल

जागरण संवाददाता, राची : काके थाना क्षेत्र के जयपुर गाव से अपहृत जन्नत का शव पुलिस ने रातू क्षेत्र के

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Jun 2018 01:23 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jun 2018 01:23 PM (IST)
अपहृत जन्नत का शव बरामद, गांव में तनाव का माहौल
अपहृत जन्नत का शव बरामद, गांव में तनाव का माहौल

जागरण संवाददाता, राची : काके थाना क्षेत्र के जयपुर गाव से अपहृत जन्नत का शव पुलिस ने रातू क्षेत्र के झिरी से बरामद कर लिया है। जन्नत का शव मिलने के बाद से जयपुर गाव में तनाव का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा को देखते हुए पूरे गाव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। ग्रामीण एसपी स्वयं पुरी सुरक्षा की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वही एसएसपी कुलदीप द्विवेदी आलाधिकारियों को समय-समय पर दिशा निर्देश दे रहे हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से जयपुर गाव में कोतवाली डीएसपी भोला प्रसाद सिंह और मुख्यालय डीएसपी वन अमित कुमार कश्यप भारी संख्या में फोर्स के साथ कैंप किए हुए है।

loksabha election banner

इधर जन्नत के घरवालों का हाल बुरा है। महिलाओं का रो-रोकर हाल बुरा है। मोहल्ला की महिलाएं उन्हें संभालने में लगी हुई है। आक्रोशित लोगों की पुलिस के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। हालांकि, इस मामले में पूर्व से ही रांची पुलिस की टीम ने दो आरोपितों को पकड़ कर रखा है। जिसमें मृतक जन्नत का चाचा जाकिर और बबलू शामिल है। दोनों से सख्ती से पुलिस ने पूछताछ की, जिसके बाद जन्नत के शव को शनिवार की सुबह झिरी से बरामद किया गया है।

काके थाना क्षेत्र के जयपुर गाव में जमीनी विवाद में अपहृत जन्नत का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। रांची पुलिस ने जन्नत का शव रातू थाना क्षेत्र के झिरी से बरामद किया है। रातू डीएसपी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में रांची पुलिस की टीम ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा है।

मालूम हो कि 1 जून की रात जमीनी विवाद में जन्नत का जयपुर गांव से अपहरण कर लिया गया था। घटना के समय आरोपितों ने तीन गोली भी चलाई थी। जिसके बाद जन्नत ने बचाओ-बचाओ की आवाज लगाया था। गोली और बचाओ की आवाज सुनकर स्थानीय लोग एकत्रित हुए थे। जिसके बाद देर रात बारह बजे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा और हथियार भी बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने मास्टर माइंड जाकिर और बबलू को शक के आधार पर पकड़ा था। घटना के बाद से अपहरण मामले में संलिप्त तीसरा आरोपी गुलजार भी फरार है। पुलिस उसकी भी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी।

जाकिर ने फोन कर घर से बुलाया था जन्नत को :

पुलिस के अनुसार बीते रात जाकिर ने फोन कर जन्नत को घर से बुलाया था। जन्नत मिलने के लिए पहुंचा, तभी तीन गोली चलीं। जन्नत ने बचाओ-बचाओ को लेकर शोर भी मचाया था। इसके बाद से जन्नत का कुछ सुराग नहीं मिला था। देर रात परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जाच शुरु की। इस मामले में स्थानीय लोगों ने जाकिर और बबलू को पकड़ कर पुलिस के हवाले सौंपा है।

जाकिर, जन्नत और गुलजार है जमीन कारोबार में पार्टनर :

पुलिस के अनुसार आरोपित जाकिर व गुलजार और अपहृत जन्नत तीनों पार्टनर है। तीनों एक साथ मिलकर जमीन का कारोबार करते थे। कुछ दिन पूर्व एक जमीन का काम किए थे। जिसमें जन्नत को 58 लाख रूपये हिस्सा में मिलना था। इसी पैसे को लेकर चाचा और भतीजा में विवाद शुरु हुआ था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.