Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: JDU-BJP में प्रेशर पॉलिटिक्स, बिहार में इकरार- झारखंड में तकरार

Jharkhand Assembly Election 2019. नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड झारखंड में होनेवाले विधानसभा चुनाव में सीटों के तालमेल को लेकर भाजपा पर दबाव बना रही है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 04 Aug 2019 08:42 PM (IST)Updated: Mon, 05 Aug 2019 05:32 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: JDU-BJP में प्रेशर पॉलिटिक्स, बिहार में इकरार- झारखंड में तकरार
Jharkhand Assembly Election 2019: JDU-BJP में प्रेशर पॉलिटिक्स, बिहार में इकरार- झारखंड में तकरार

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सारे दल राजनीतिक दांव चल रहे हैं। इसी कड़ी में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने सत्ताधारी भाजपा पर इस बात का प्रेशर बढ़ाया है कि वह चुनाव के मद्देनजर कुछ सीटों पर तालमेल को राजी हो जाए। 2014 में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने तालमेल के तहत लोजपा को एक सीट शिकारीपाड़ा दी थी। उस वक्त बिहार में जदयू भाजपा का सहयोगी दल नहीं था।

loksabha election banner

इस बार जदयू की तैयारी इस स्तर पर है कि वह दबाव बनाकर कुछ सीटों पर तालमेल के लिए भाजपा को राजी करे। वैसे जदयू ने यह दावा किया है कि वह सभी 81 सीटों पर प्रत्याशी देगा। लेकिन संगठन इस स्थिति में नहीं दिखता। हाशिये पर चल रहे कुछ नेताओं ने हाल ही में जदयू का दामन थामा है। झारखंड में संगठन का जनाधार भी नहीं है। उधर, लोजपा ने भी आधा दर्जन से ज्यादा सीटें चिह्नित करते हुए चुनावी तैयारी तेज करने की मुहिम शुरू की है।

जदयू करेगा आंदोलन, आएंगे नीतीश कुमार
झारखंड में राजनीतिक गतिविधियां तेज करने की नीयत से जदयू ने कार्यक्रमों की घोषणा की है। इस कड़ी में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आएंगे। यह विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जदयू का चुनावी शंखनाद होगा। पटना में शनिवार-रविवार को इस बाबत व्यापक रणनीति बनी है। प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू के मुताबिक नौ अगस्त से इसकी शुरुआत होगी।

इस दिन तमाम जिला मुख्यालयों पर सरकार के विरोध में धरना-प्रदर्शन होगा। 20 अगस्त को सभी स्थानों पर 'नीतीश लाओ, झारखंड बचाओ' प्रदर्शन-रैली का आयोजन किया गया है। इसके बाद रांची में 25 अगस्त को नीतीश कुमार का दौरा निर्धारित है। वे जदयू के कार्यकर्ताओं की एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे।

हमारा गठबंधन बिहार तक : भाजपा
झारखंड प्रदेश भाजपा ने स्पष्ट कहा है कि जदयू से गठबंधन सिर्फ बिहार तक सीमित है। प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि भाजपा अंतिम समय तक यह प्रयास करेगी कि रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड में जिस विकास की नई गाथा की शुरुआत हुई है, उसे आगे बढ़ाने में जदयू भी सहयोगी बने। ऐसे में भाजपा अपने सहयोगी दलों संग बड़े दिल के साथ बर्ताव करने के लिए जानी जाती है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.