Move to Jagran APP

विधायक सरयू राय की पुस्तक 'लम्हों की खता' का हुआ लोकार्पण Ranchi News

Jharkhand Political Updates. पुस्‍तक मेनहर्ट नियुक्ति घोटाला पर है। सरयू राय ने पुस्‍तक की प्रति प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष को भी प्रेषित की है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 27 Jul 2020 10:54 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 04:59 PM (IST)
विधायक सरयू राय की पुस्तक 'लम्हों की खता' का हुआ लोकार्पण Ranchi News
विधायक सरयू राय की पुस्तक 'लम्हों की खता' का हुआ लोकार्पण Ranchi News

रांची, राज्य ब्यूरो। मेनहर्ट नियुक्ति घोटाला पर विधायक सरयू द्वारा लिखित पुस्तक 'लम्हों की खता' का विमोचन आज सोमवार को किया गया। शाम साढ़े चार बजे एक सादे समारोह में पुस्‍तक का विमोचन झारखंड सरकार के पूर्व मुख्य सचिव अशोक कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर कुछ गण्‍यमान्‍य लोग उपस्थित रहे। सरयू राय ने इस दौरान पुस्‍तक के बारे में बताया। कार्यक्रम को अशोक कुमार सिंह ने भी संबोधित किया।

loksabha election banner

इससे पूर्व रविवार को सरयू राय ने पुस्तक की सॉफ्ट प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत सरकार के गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजी। पुस्तक का प्रकाशन नेचर फाउंडेशन ने किया है। प्रकाशक व नेचर फाउंडेशन के ट्रस्टी निरंजन सिंह ने बताया कि पुस्तक का लोकापर्ण झारखंड सरकार के पूर्व मुख्य सचिव अशोक कुमार सिंह ने किया। पुस्तक में रांची में सीवरेज-ड्रेनेज के लिए नियुक्त किए गए परामर्शी मेनहर्ट कंसलटेंसी को लेकर हुई अनियमितता का विस्तार से जिक्र है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.