Move to Jagran APP

Coronavirus Jamshedpur: जमशेदपुर में 24 घंटे में 22 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

Coronavirus in Jamshedpur झारखंड में गुरुवार को 60 कोरोना पॉजिटिव केस की पहचान हुई है। इनमें सबसे अधिक 9 मामले जमशेदपुर से सामने आए हैं। पलामू और कोडरमा में 8-8 मरीज मिले।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 10:27 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 12:50 PM (IST)
Coronavirus Jamshedpur: जमशेदपुर में 24 घंटे में 22 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
Coronavirus Jamshedpur: जमशेदपुर में 24 घंटे में 22 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन।  Jamshedpur Corona News झारखंड में गुरुवार को 60 कोरोना पॉजिटिव केस की पहचान हुई है। इनमें सबसे अधिक 9 मामले जमशेदपुर से सामने आए हैं। पलामू और कोडरमा में 8-8 मरीज मिले।  आज के ताजा मामलों के साथ राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2585 पर पहुंच गया है। आज जमशेदपुर में 9, कोडरमा में 8, पलामू में 8, गिरिडीह में 7, चतरा में 7, हजारीबाग में 3, रांची में 3, लातेहार में 3, धनबाद में 3, खूंटी में 2,  गढ़वा में 1, देवघर में 1, गोड्डा में 1, रामगढ़ में 1 और लोहरदगा में 1 कोरोना मरीज मिले हैं।

loksabha election banner

चाकुलिया में एक ही दिन मिले 13 कोरोना पॉजिटिव

पूर्वी सिंहभूम जिला के चाकुलिया प्रखंड में कोरोनावायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार की देर रात जारी स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक चाकुलिया में 13 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। राहत की बात इतनी है कि इन सभी को संस्थागत क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया था। इसलिए कंटेनमेंट जोन बनाने की आवश्यकता प्रशासन को नहीं पड़ेगी।

13 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 6 चाकुलिया स्थित शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय क्वॉरेंटाइन सेंटर, छह बेंद क्वारंटाइन सेंटर तथा एक बड़ामारा पंचायत क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया था। सभी मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री रही है। बेंद सेंटर के सभी छह मरीज महाराष्ट्र के ठाणे से लौटे प्रवासी मजदूर हैं। जबकि चाकुलिया सेंटर के 6 मरीजों में एक महाराष्ट्र तीन दिल्ली एक गुजरात तथा एक आंध्र प्रदेश से लौटे हैं।

बड़ामारा में संक्रमित पाया गया मरीज दिल्ली से लौटा था। गुरुवार की देर रात रिपोर्ट आने के बाद सभी 13 पॉजिटिव मरीजों को एंबुलेंस से आनन-फानन में जमशेदपुर के टीएमएच स्थित कोविड-19 वार्ड शिफ्ट कर दिया गया। प्रशासन की ओर से प्रभावित सेंटरों का सैनिटाइजेशन समेत सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

झारखंड में गुरुवार को 60 कोरोना पॉजिटिव केस की पहचान की गई

  1. जमशेदपुर : 09
  2. पलामू : 08
  3. कोडरमा : 08
  4. गिरिडीह : 07
  5. चतरा : 07
  6. हजारीबाग : 03
  7. रांची : 03
  8. लातेहार : 03
  9. धनबाद : 03
  10. खूंटी : 02
  11. साहिबगंज : 02
  12. रामगढ़ : 01
  13. गोड्डा : 01
  14. देवघर : 01
  15. गढ़वा : 01
  16. लोहरदगा : 01


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.