Move to Jagran APP

Jamshedpur Corona News: जमशेदपुर में फिर मिले 20 कोरोना मरीज, मची खलबली; जानें ताजा हाल

Coronavirus Jamshedpur झारखंड में बुधवार को अबतक 128 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें सिमडेगा में 31 13 नए मामले पाकुड़ में मिले हैं। 20 कोरोना मरीज जमशेदपुर से सामने आए

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 10 Jun 2020 08:36 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jun 2020 06:56 AM (IST)
Jamshedpur Corona News: जमशेदपुर में फिर मिले 20 कोरोना मरीज, मची खलबली; जानें ताजा हाल
Jamshedpur Corona News: जमशेदपुर में फिर मिले 20 कोरोना मरीज, मची खलबली; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Jamshedpur Coronavirus News झारखंड में बुधवार को अबतक 128 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे अ‍धिक 31 नए मामले सिमडेगा, 20 संक्रमित जमशेदपुर में मिले हैं। 19 गिरिडीह, 12 नए मामले पाकुड़, 12 मरीज कोडरमा में मिले हैं। आज 7-7 कोरोना मरीज हजारीबाग, पलामू से सामने आए। लोहरदगा से 5, चतरा से 5 और 2 कोरोना पॉजिटिव बोकारो, सरायकेला खरसावां, रामगढ़, पश्चिम सिंहभूम और खूंटी में मिले हैं। आज के ताजा मामलों के साथ झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1551 पर पहुंच गया है।

loksabha election banner

बुधवार को झारखंड में 128 कोरोना पॉजिटिव मिले

  1. सिमडेगा : 31
  2. जमशेदपुर : 20
  3. गिरिडीह : 19
  4. पाकुड़ : 12
  5. कोडरमा : 12
  6. हजारीबाग : 07
  7. पलामू : 07
  8. लोहरदगा : 05
  9. चतरा : 05
  10. बोकारो : 02
  11. खूंटी : 02
  12. पश्चिमी सिंहभूम :  02
  13. सरायकेला-खरसावां : 02
  14. रामगढ़ : 02

आज मिले सभी 20 कोरोना पॉजिटिव को कोविड अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया है। सुरक्षा संबंधी तमाम ए‍हतियात बरते जा रहे हैं। जमशेदपुर के डीसी रविशंकर शुक्‍ला ने बुधवार को 20 नए कोरोना संक्रमितों के मिलने की पुष्टि की है। बताया कि सभी को टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। कोरोना संक्रमित इलाके की पहचान कर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इन इलाकों में लोगों को घरों से निकलने की सख्‍त मनाही की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.