Move to Jagran APP

Jamshedpur Corona News: जमशेदपुर में 24 घंटे में 15 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

Jamshedpur Covid 19 Cases झारखंड में कोरोना का आंकड़ा 1100 पार कर गया। कोल्‍हान में 11 पॉजिटिव मिले हैं। 9 जमशेदपुर 1 पश्चिमी सिंहभूम और एक नया मामला सरायकेला खरसावां में मिला।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 07:11 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jun 2020 12:48 AM (IST)
Jamshedpur Corona News: जमशेदपुर में 24 घंटे में 15 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
Jamshedpur Corona News: जमशेदपुर में 24 घंटे में 15 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। जमशेदपुर में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। राजधानी रांची के बाद दूसरा हॉट स्‍पॉट बन चुके शहर में कई इलाके महामारी की चपेट में हैं। यहां कंटेनमेंट जोन चिह्नित कर बैरिकेडिंग की गई है। इलाके को सील किया गया है। रविवार को एक बार फिर यहां 9 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। शनिवार को जमशेदपुर में 6 कोरोना मरीज मिले हैं। इस तरह बीते 24 घंटे में 15 नए मामले सामने आए हैं। डीसी रविशंकर शुक्‍ला ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि संबंधित इलाके में घेराबंदी कर लोगों को घरों से निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। तमाम सुरक्षा एहतियात बरते जा रहे हैं। आज के ताजा मामले में सभी छह कोरोना संक्रमितों को टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।

loksabha election banner

झारखंड में कोरोना का आंकड़ा 1000 पार कर गया है। शनिवार 6 जून तक यहां कुल कोरेाना संक्रमित 1028 की पहचान की गई है। यहां शनिवार को अबतक 90 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें सबसे अधिक 34 मामले सिमडेगा, 21 मामले रामगढ़ से सामने आए हैं। गुमला में 10, हजारीबाग में 3 और रांची में 4 कोरोना पॉजिटिव केस मिले। आज कोल्‍हान इलाके में अबतक 12 काेरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 6 जमशेदपुर, 5 पश्चिमी सिंहभूम और एक नया मामला सरायकेला खरसावां में मिला है।

झारखंड में शनिवार को मिले 90 कोरोना मरीज

  1. सरायकेला खरसावां - 01
  2. पश्चिमी सिंहभूम - 5
  3. पूर्वी सिंहभूम - 6
  4. रामगढ़ - 21
  5. हजारीबाग -  3
  6. लातेहार- 2
  7. सिमडेगा - 34
  8. रांची- 4
  9. गुमला -10
  10. पलामू - 2
  11. लोहरदगा -1
  12. खूंटी -1

पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव में मिले कोरोना संक्रमित 5 प्रवासी श्रमिक

पश्चिमी सिहभूम में शनिवार को कोरोना संक्रमित पांच नये मामले सामने आये हैं। पांचों संक्रमित युवक प्रवासी मजदूर हैं और चक्रधरपुर अनुमंडल के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत नकटी पंचायत में आने वाले गांवों के निवासी हैं। सभी को नकटी पंचायत भवन में क्वारंटाइन किया गया था। पॉजिटिव पाये जाने के बाद शनिवार की देर रात पांचों व्यक्तियों को जिला प्रशासन ने एंबुलेंस के जरिये चक्रधरपुर में बने कोविड-19 स्पेशल रेल अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है। पांचों श्रमिकों की ट्रेवल हिस्ट्री व कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पांचों श्रमिक 19 मई को मुंबई से एक साथ चाईबासा लौटे थे। रेड जोन से आने के कारण पांचों का स्वाब का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। साथ ही सभी को नकटी हाइस्कूल में बनाये गये सरकारी क्वारंटाइन सेंटर में रख दिया गया था।

21 में अब तक 6 हुए स्वस्थ, शनिवार को तीन को भेजा गया घर

पश्चिमी सिंहभूम में इन पांच केस को मिलाकर अभी तक कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 21 हो गयी है। इनमें से छह मरीजों को स्वस्थ्य होने के बाद घर भेजा जा चुका है। उनमें से तीन मरीजों को शनिवार को ही घर भेजा गया है। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अरवा राजकमल ने बताया कि डॉक्टर के निर्णय के उपरांत इन्हें पूर्ण रूप से स्वस्थ मानते हुए सर्टिफिकेट के साथ इन्हें इनके प्रखंड मुख्यालय भेजा जा रहा है। पीड़ित तीन व्यक्ति में से एक-एक व्यक्ति सदर चाईबासा प्रखंड, टोंटो प्रखंड एवं एक व्यक्ति आनंदपुर प्रखंड के हैं और मैं यह उम्मीद भी करूंगा कि जितने भी संक्रमित व्यक्ति इलाजरत हैं वह भी जल्द से जल्द ठीक होकर हम लोग के बीच में आ जाएंगे। अभी तक जितने भी लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं, किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं उभरे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.