Move to Jagran APP

Corona Update: चाईबासा-जमशेदपुर में आज मिले 04 कोरोना मरीज, झारखंड में 330; जानें ताजा हाल

Corona in Jharkhand कोल्‍हान में आज के 4 संक्रमित पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम से संबद्ध हैं। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्‍या बढ़कर 330 हो गई है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 07:40 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 06:00 PM (IST)
Corona Update: चाईबासा-जमशेदपुर में आज मिले 04 कोरोना मरीज, झारखंड में 330; जानें ताजा हाल
Corona Update: चाईबासा-जमशेदपुर में आज मिले 04 कोरोना मरीज, झारखंड में 330; जानें ताजा हाल

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को एक बार फिर 22 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें 8 मामले हजारीबाग के हैं। जबकि 7 मामले गुमला, तीन मामले चाईबासा और तीन मामले रामगढ़ जिले से संबद्ध हैं। जमशेदपुर में एक महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वहीं चाईबासा के तीन मामलों में एक युवती और दो युवक कोरोना संक्रमित मिले। रामगढ़ में एक 12 साल की लड़की और दो प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कोल्‍हान इलाके में आज के चाराें संक्रमित पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम से संबद्ध हैं। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्‍या बढ़कर 330 हो गई है। कोल्‍हान में आज के ताजा मामलों में 3 चाईबासा और एक मामला जमशेदपुर से जुड़ा बताया गया है। संक्रमित मरीजों में अधिसंख्य मुंबई से लौटे प्रवासी मजदूर हैं। राज्‍य में 137 कोरोना मरीज अबतक स्‍वस्‍थ हो चुके हैं।

loksabha election banner

झारखंड में लगातार बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण, मिले 22 नए मरीज

झारखंड में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को भी झारखंड में कोरोना के 22 नए मरीज मिले। इसके साथ ही अब राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 330 हो गई है। इनमें 137 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। शुक्रवार को हजारीबाग में आठ, गुमला में 7, रामगढ़ व पश्चिमी सिंहभूम में तीन-तीन तथा पूर्वी सिंहभूम में एक नए मरीज मिले। नए मरीजों में अधिसंख्य प्रवासी मजदूर हैं जो  हाल ही में मुंबई आदि से लौटे हैं।

हजारीबाग में 8, गुमला में 7, रामगढ़ व पश्चिमी सिंहभूम में तीन-तीन, पूर्वी सिंहभूम में एक नए मरीज  

रामगढ़ के मरीजों में दो मांडू व एक गोला के हैं जो पिछले दिनों मुंबई से लौटे थे। हजारीबाग के आठ मरीजों में एक मरीज रिम्स में अपना इलाज करा रहा था। इस जिले के अन्य मरीज इचाक, पदमा, चौपारण आदि इलाके के रहनेवाले हैं। ये सभी भी पिछले दिनों मुंबई से लौटे थे। गुमला के सात कोरोना मरीजों में सभी प्रवासी मजदूर हैं। पश्चिमी सिंहभूम के तीनों मरीजों में दो पुरुष व एक युवती शामिल हैं। चाईबासा, खूंटपानी व टोंटो प्रखंड के निवासी ये तीनों मरीज भी पिछले दिनों मुंबई से लौटे थे। जमशेदपुर की मरीज महिला है जो पिछले दिनों कोलकाता से लौटी थी। बता दें कि एक दिन पहले बोकारो में सीआरपीएफ के चार जवानों समेत 18 मरीज मिले थे, वहीं बुधवार को अबतक सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 42 मजदूर मिले थे।

कोरोना के अबतक कहां कितने मरीज

  1. रांची : 112
  2. गढ़वा : 47
  3. हजारीबाग : 41
  4. पूर्वी सिंहभूम : 17
  5. कोडरमा : 16
  6. गिरिडीह : 16
  7. पलामू : 15
  8. बोकारो : 15
  9. गुमला : 10
  10. धनबाद : 07
  11. रामगढ़ : 06
  12. देवघर : 05
  13. लातेहार : 04
  14. सरायकेला-खरसावां : 04
  15. सिमेडगा : 03
  16. लोहरदगा : 02
  17. जामताड़ा : 02
  18. दुमका : 02
  19. पश्चिमी सिंहभूम : 03
  20. चतरा : 01
  21. गोड्डा : 01

इधर झारखंड में 137 कोरोना पॉजिटिव अबतक कोरोना से लड़कर जिंदगी की जंग जीत चुके हैं। इन्‍हें निगेटिव पाए जाने के बाद अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज कर दिया गया है। इससे पहले गुरुवार को प्रदेश में कुल 18 नए मामले सामने आए थे। इनमें 7 रांची में, 5 बोकारो में, कोडरमा-सरायकेला खरसावां में दो-दो मामले शामिल हैं। जमशेदपुर और गिरिडीह में भी एक-एक कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.