Corona Update: जमशेदपुर में आज फिर मिले 3 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
Jharkhand Corona News झारखंड के जमशेदपुर में आज फिर तीन कोरोना मरीज मिले हैं। एमजीएम ने इन नए तीन मामलों की पुष्टि शनिवार को की है।
रांची, जेएनएन। झारखंड के जमशेदपुर में शनिवार को एक बार फिर 3 कोरोना मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 350 हो गई है। आज पूरे दिन में अबतक राज्य में कोरोना संक्रमण के 20 नए मामलों की पहचान की गई है। एमजीएम, जमशेदपुर ने आज तीन नए मामलों की पुष्टि की है। इनमें से 2 कोरोना पॉजिटिव पटमदा और एक मरीज की पहचान मानगो में की गई है। आज के ताजा मामलों में 11 कोडरमा, 4 सिमडेगा और 2 मामले रांची से सामने आए हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी जमशेदपुर में एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। जबकि चाईबासा में एक युवती समेत कुल तीन मरीज मिले थे। झारखंड में शुक्रवार को कुल 22 मरीज मिले। जिनमें सर्वाधिक हजारीबाग से 8, गुमला से 7 और रामगढ़ के तीन कोरोना मरीज शामिल हैं।
झारखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण की बात करें तो प्रवासी मजदूरों के आने के बाद से यहां लगातार बड़ी संख्या में पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। अबतक कुल कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 350 पर पहुंच गया है। कोरोना संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या 142 हो गई है। अब राज्य में 205 कोरोना पॉजीटिव केस रह गए हैं। जबकि 4 लोगों की अबतक कोरोना से मौत हो चुकी है।
कोरोना से मौत : 04