Move to Jagran APP

Jamshedpur Corona News: जमशेदपुर में 01, प सिंहभूम में 3 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 408; जानें ताजा हाल

झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 408 पर पहुंच गया है। सोमवार को फिर से जमशेदुपर में एक कोरोना मरीज की पहचान की गई है। यह बारीडीह का रहने वाला है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 06:36 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 05:24 AM (IST)
Jamshedpur Corona News: जमशेदपुर में 01, प सिंहभूम में 3 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 408; जानें ताजा हाल
Jamshedpur Corona News: जमशेदपुर में 01, प सिंहभूम में 3 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 408; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। झारखंड में आज फिर 31 कोरोना मरीज मिले हैं। सोमवार को सामने आए ताजा मामलों में रांची में 10, लातेहार में 5 और प सिंहभूम व सिमडेगा में 3-3 कोरोना पॉजिटिव केस शामिल हैं। रामगढ़ में 2, बोकारो में 2, गढ़वा में 2, गुमला, पलामू, जमशेदपुर और खूंटी में एक कोरोना संक्रमित की पहचान की गई है। जमशेदपुर के बारीडीह में कोरोना के एक नए मामले की पहचान हुई है। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4048 हो गया है। राज्‍य के 23वें जिले खूंटी में भी कोरोना संक्रमण पहुंच गया है। अब सिर्फ साहिबगंज जिला ही कोरोना संक्रमण से सुरक्षित बचा है। आज खूंटी में पहली बार एक मामला सामने आया है।

loksabha election banner

सोमवार को झारखंड में यहां मिले 31 कोरोना मरीज

  1. रांची : 10
  2. लातेहार : 05
  3. सिमडेगा : 03
  4. प सिंहभूम : 03
  5. बोकारो : 02
  6. गढ़वा : 02
  7. जमशेदपुर : 01
  8. पलामू : 01
  9. गुमला : 01
  10. खूंटी : 01
  11. रामगढ़ : 02

जमशेदपुर के डीसी रविशंकर शुक्‍ला ने बताया कि सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के लोहियापथ बारीडीह में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इस मरीज की पहचान के बाद टीएमएच अस्‍पताल के कोविड वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। अब तक इस पूरे इलाके में 5 कोरोना मरीजों का पता चल चुका है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। यहां जगह-जगह बैरिकेडिंग कर दी गई है। कंटेनमेंट जोन में लोगों को घर से निकलने की सख्‍त मनाही कर दी गई है। सुरक्षा के तमाम एहतियात बरते जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.