Move to Jagran APP

फिर कैदी से वीआइपी बन गए लालू, मिले दो सेवादार-पहले जेल में अब रिम्स में होगी सेवा

चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव को रिम्स में दो सेवादार रखने की छूट मिली है।

By Edited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 11:33 AM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 12:40 PM (IST)
फिर कैदी से वीआइपी बन गए लालू, मिले दो सेवादार-पहले जेल में अब रिम्स में होगी सेवा
फिर कैदी से वीआइपी बन गए लालू, मिले दो सेवादार-पहले जेल में अब रिम्स में होगी सेवा

रांची, मनोरंजन सिंह। चारा घोटाला में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को अब रिम्स में भी दो सेवादार मिल गए हैं। दोनों सेवादार लालू के निजी हैं और बिहार से ही ताल्लुक रखते हैं। इन सेवादारों में एक भोला यादव व दूसरे का नाम असगर अली बताया गया है। दोनों ही सेवादारों की मांग लालू की ओर से की गई थी, जिसे जेल प्रबंधन ने नियमत: स्वीकृति दी है। लालू प्रसाद यादव सेवादारों को लेकर पहले भी सुर्खियों में रहे हैं। दिसंबर-2017 में चार घोटाले में जब उन्हें सजा सुनाई गई थी, उसके पहले ही उनके दो सेवादार जेल चले गए थे। इनमें लक्ष्मण यादव व मदन यादव शामिल थे। दोनों पटना में लालू के रसोइया थे।

loksabha election banner

वर्तमान में रांची के डोरंडा स्थित हिनू के साकेत नगर में रहते हैं। गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव रिम्स के पेइंग वार्ड में शिफ्ट किए गए हैं। यहां शिफ्ट होते ही उन्हें दो सेवादार मिल गए हैं। यहां पहले से एक एक्स्ट्रा बेड होने के बाद अलग से एक अतिरिक्त बेड लगाया गया है। ये सेवादार लालू प्रसाद का सुबह से लेकर शाम तक ख्याल रखते हैं। गर्म पानी से पैर की मालिश होती है और विशेष ख्याल रखा जाता है कि वह क्या खाएंगे।

सुबह-शाम टहलते हैं लालू प्रसाद : लालू प्रसाद रोजाना अपने रूम के बाहर बरामदे में सुबह-शाम टहलते हैं। वहीं शाम में बरामदे में लगी टीवी देखते हैं। लालू प्रसाद के कमरे में भी टीवी लगी है। गुरुवार को दोपहर के भोजन में उन्हें पनीर, रोटी, चावल, दाल और दही दिया गया था। वहीं शाम में लालू प्रसाद ने चाय के साथ उबला हुआ शकरकंद मंगवाया था। इसका सेवन रक्तचाप नियंत्रण के लिए किया जाता है।

रिम्स के अधीक्षक डॉ. विवेक कश्यप ने कहा कि जो दो लोग रखे गए हैं, उसकी अनुमति जेल प्रबंधन ने दी है। इससे रिम्स प्रबंधन को कोई लेना-देना नहीं है। वहीं, जेल अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी ने दोनों सेवादारों के रखे जाने की स्वीकृति की पुष्टि की है।

लालू के आते ही बैरक बना पेइंग वार्ड: 16 करोड़ का पेइंग वार्ड फिलहाल बैरक में तब्दील हो गया है। जब से लालू प्रसाद पेइंग वार्ड में एडमिट हुए हैं, तब से न तो मीडिया को वार्ड में जाने की अनुमति है और न किसी आम आदमी की। जब वहां मौजूद सुरक्षा प्रहरी से पूछा गया, तो उसने कहा कि इस संबंध में रिम्स प्रबंधन का ही आदेश है। बिना अनुमति के किसी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। लालू प्रसाद को पेइंग वार्ड के पहले तल्ले पर रूम का आवंटन किया गया है। पेइंग वार्ड के बाहर अंदर और बाहर सुरक्षा को काफी कड़ा कर दिया गया है।

लालू के अलावा दो मरीज हैं भर्ती : पेइंग वार्ड में फिलहाल लालू के अलावा दो मरीज भरती हैं, लेकिन उनके साथ भी सिर्फ एक अटेंडेंट को रहने की अनुमति है। जिन्हें पास निर्गत किया गया है। ऐसे में स्थिति यह है कि प¨रदा भी पर नहीं मार सकता, आम आदमी तो दूर की बात है। इस संबंध में जब रिम्स डायरेक्टर डॉ. राकेश श्रीवास्तव से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद की सुरक्षा का मामला प्रशासन की जिम्मेदारी है। वहीं वे डॉक्टर हैं और उनका कार्य इलाज करना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.