इस तपिश में राहत देने आ रहे इंदौरी
रांची : रांची में बढ़ते तापमान और झुलसती सांझ को राहत देने आ रहे हैं इंदौरी। दैनिक जागरण अपने पाठको
रांची : रांची में बढ़ते तापमान और झुलसती सांझ को राहत देने आ रहे हैं इंदौरी। दैनिक जागरण अपने पाठकों के लिए एक खुशनुमा शाम लेकर आ रहा है। शनिवार की शाम साढ़े छह बजे रिम्स ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के जाने-माने कवि, शायर, गीतकार हंसाएंगे, गुदगुदाएं और चिकोटी भी काटेंगे। प्रसिद्ध कवियों की टीम में सबसे बड़ा नाम होगा राहत इंदौरी का। उर्दू शायर और हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार हैं राहत। ..लू भी चलती थी तो बादे-शबा कहते थे, पाव फैलाये अंधेरो को दिया कहते थे, उनका अंजाम तुझे याद नही है शायद, और भी लोग थे जो खुद को खुदा कहते थे-यह है राहत इंदौरी का अंदाज। इस सांझ की शोभा होंगी एकलौती कवयित्री गौरी मिश्रा, जो अपने श्रंगार के गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। भागदौड़ की इस जिंदगी में एहसान कुरैशी आपको हंसाएंगे। ये किसी परिचय के मोहताज नहीं। एहसान मुंह से ही नहीं बोलते, इनके सारे अंग बोलते हैं। अपनी बात रखने का इनका अलग अंदाज है। इस समय के सर्वश्रेष्ठ मंच संचालकों में से एक वीर रस के कवि गजेंद्र सोलंकी अपनी उपस्थिति से जोश भरेंगे और राष्ट्रीय भावना को जाग्रत करेंगे। संदीप भोला अपने नाम के अनुरूप कविताएं सुनाएंगे, हंसाएंगे, गुदगुदाएंगे। तो ,इस शाम को ऐतिहासिक बनाने के लिए आप सादर आमंत्रित हैं।
कार्यक्रम में को स्पॉसंर के तौर पर मोहे मान्यवर की भूमिका अहम है। कार्यक्रम पावर्ड बाई सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड होगा। नॉलेज पार्टनर के रूप में न्यूटन ट्यूटोरियल, साई नाथ यूनिवर्सिटी, वीटीआइटी, चैंप स्क्वायर, मनरखन महतो बीएड कॉलेज, सीएमपीडीआइ होंगे है। जबकि स्पांसर में मेधा, सौरभ इंटरप्राईजेज, शारदा धामिल रेल यात्रा, सागर इंटरप्राइजेज है। ड्रीवन बाई जीप, यूएस पॉलिक्निक है। जबकि हॉस्पीटलिटी पार्टनर गीतांजली बैंक्वेट हॉल है।