चारा घोटाला: जेल से बाहर आएंगे जगदीश शर्मा, झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत
चारा घोटाला मामले में आरोपित जगदीश शर्मा को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। अब जगदीश शर्मा जेल से बाहर आ जाएंगे।
रांची, राज्य ब्यूरो। बिहार के पूर्व सांसद डॉ जगदीश शर्मा को झारखंड हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है, वे अब जेल से बाहर आ जाएंगे. चारा घोटाला मामले के सजायाफ्ता जगदीश शर्मा को उच्च न्यायलय से शुक्रवार को जमानत मिल गई है। जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने उन्हें चाईबासा मामले में बेल दिया है। जगदीश शर्मा को चाईबासा कोषागार मामले में सात साल की सजा मिली है। कोर्ट ने आधी सजा काटने के आधार पर उन्हें जमानत दी। अब जगदीश शर्मा जेल से बाहर आ जाएंगे।
इससे पहले शुक्रवार को ही चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है। दुमका कोषागार मामले में हाई कोर्ट ने लालू यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी है। हाई कोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने कहा कि इस मामले में अभी उनकी आधी सजा भी पूरी नहीं हुई है। ऐसे में लालू को जमानत नहीं दी जा सकती.