Move to Jagran APP

Jharkhand: 8वीं के 41 हजार विद्यार्थियों को दिया जाएगा ग्रेस मार्क्स, 25 तक जारी होगा परिणाम

JAC 8th Board Exam Result बताया गया कि विद्यार्थियों को 20 फीसद ग्रेस मार्क्स दिया जाएगा। इस संबंध में विभाग को भी जानकारी दे दी गई है। विद्यार्थी जैक की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख पाएंगे। ग्रेस मार्क्‍स मिलने से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 04:14 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 04:25 PM (IST)
Jharkhand: 8वीं के 41 हजार विद्यार्थियों को दिया जाएगा ग्रेस मार्क्स, 25 तक जारी होगा परिणाम
असफल विद्यार्थियों को ग्रेस मार्क्स दिया जाएगा।

रांची, जासं। झारखंड में आठवीं बोर्ड परीक्षा में असफल विद्यार्थियों को ग्रेस मार्क्स दिया जाना है। यानि लगभग 41 हजार विद्यार्थी अगली कक्षा में प्रमोट किए जाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि विद्यार्थियों का रिजल्ट 25 नवंबर तक जारी कर दी जाएगी। साल 2020 की आठवीं बोर्ड परीक्षा में असफल विद्यार्थियों को 20 फीसद तक ग्रेस मार्क्स दिया जाएगा।

loksabha election banner

जैक ने रिजल्ट जारी करने को लेकर तमाम तैयारी पूरी कर ली है। इस संबंध में विभाग को भी जानकारी दे दी गई है। विद्यार्थी जैक की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख पाएंगे। इस साल कक्षा आठवीं की बोर्ड परीक्षा में लगभग 41 हजार विद्यार्थी असफल हो गए थे। ग्रेस मार्क्स मिलने से लगभग 41 हजार विद्यार्थी अगली कक्षा में प्रमोट हो सकेंगे।

इसके साथ ही संबंधित स्कूलों से भी वह अपने परीक्षा परिणाम से संबंधित जानकारी हासिल कर पाएंगे। वहीं जैक द्वारा मैट्रिक और इंटर का मॉडल प्रश्न पत्र जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। मैट्रिक और इंटर के परीक्षार्थियों का मॉडल प्रश्न पत्र दिसंबर में जारी किए जाने को लेकर तैयारी की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.