Move to Jagran APP

Jharkhand Board Result: 12वीं कला संकाय के परिणाम में खूंटी अव्वल... जिलों का रिजल्ट 90 प्रतिशत से ऊपर... यहां पढ़िए सभी जिले का हाल

JAC 12th Arts Commerce Result 2022 झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से गुरुवार को इंटर कला कामर्स और वाणिज्य संकाय का परिणाम घोषित कर दिया गया है। कला संकाय में नक्सल प्रभावित खूंटी ने बाजी मार ली है। वहीं लोहरदगा और सिमडेगा ने भी अच्छी जगह बनाई है।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Thu, 30 Jun 2022 06:18 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2022 06:19 PM (IST)
Jharkhand Board Result: 12वीं कला संकाय के परिणाम में खूंटी अव्वल... जिलों का रिजल्ट 90 प्रतिशत से ऊपर... यहां पढ़िए सभी जिले का हाल
Jharkhand Board Result: 12वीं कला संकाय के परिणाम में खूंटी अव्वल... जिलों का रिजल्ट 90 प्रतिशत से ऊपर

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा गुरुवार को जारी परिणाम में बारहवीं कला संकाय का रिकार्ड परिणाम रहा। कला संकाय में बेहतर परिणाम का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इस बार सभी जिलों का परिणाम 90 प्रतिशत से अधिक रहा। एक भी जिला ऐसा नही है, जहां परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों में 90 प्रतिशत से कम विद्यार्थी सफल हुए हों। हालांकि बारहवीं के वाणिज्य संकाय में तीन जिलों का परिणाम 90 प्रतिशत से कम रहा है। इनमें पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां तथा गोड्डा शामिल हैं।

loksabha election banner

दूसरे पायदान पर लोहरदगा और सिमडेगा जिला

कला संकाय में सबसे बेहतर परिणाम खूंटी का रहा है। इसके बाद लोहरदगा और सिमडेगा का रिजल्ट रहा है। इसमें सबसे पीछे पाकुड़ जिला रहा। हालांकि यहां भी लगभग 92 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए। वहीं, वाणिज्य संकाय में सबसे बेहतर परिणाम जामताड़ा जिला का रहा। इसके बाद लोहरदगा और लातेहार का स्थान रहा। इस तरह लोहरदगा कला और वाणिज्य दोनों के परिणाम में दूसरे स्थान पर रहा। वाणिज्य संकाय में सबसे खराब प्रदर्शन गोड्डा का रहा जहां 75.93 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए।

कला संकाय : किस जिले का कैसा रहा परिणाम (आंकड़े प्रतिशत में)

  • खूंटी : 99.270
  • लोहरदगा : 99.210
  • सिमडेगा : 98.930
  • हजारीबाग : 98.750
  • गुमला : 98.670
  • कोडरमा : 98.640
  • सरायकेला खरसावां : 98.380
  • चतरा : 98.230
  • बोकारो 98.070
  • लातेहार : 98.060
  • रांची : 97.970
  • पश्चिमी सिंहभूम : 97.920
  • रामगढ़ : 97.880
  • पूर्वी सिंहभूम : 97.790
  • गिरिडीह : 97.790
  • जामताड़ा : 97.760
  • धनबाद 97.650
  • देवघर : 97.230
  • गढ़वा : 97.030
  • पलामू : 94.880
  • साहिबगंज : 94.750
  • गोड्डा : 94.230
  • दुमका : 93.360
  • पाकुड़ : 92.110

वाणिज्य संकाय : किस जिले का कैसा रहा परिणाम (आंकड़े प्रतिशत में)

  • जामताड़ा : 98.180
  • लोहरदगा : 97.140
  • लातेहार 96.910
  • हजारीबाग : 96.870
  • कोडरमा : 96.330
  • गुमला : 96.070
  • खूंटी : 95.530
  • रांची : 95.310
  • पलामू : 94.800
  • पाकुड़ : 93.810
  • सिमडेगा : 93.090
  • गिरिडीह : 93.090
  • पूर्वी सिंहभूम : 92.520
  • दुमका : 92.430
  • बोकारो : 92.420
  • साहिबगंज : 91.530
  • गढ़वा : 90.900
  • धनबाद : 90.810
  • रामगढ़ : 90.440
  • देवघर : 90.370
  • चतरा : 90.000
  • पश्चिमी सिंहभूम : 85.710
  • सरायकेला खरसावां : 83.780
  • गोड्डा : 75.930

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.