Move to Jagran APP

JAC 11th Exam 2020: जैक 11वीं की परीक्षा आज से, शामिल हो रहे 3.47 लाख परीक्षार्थी

दो पालियों में परीक्षा हो रही है। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल 86 हजार अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। कुल 470 केंद्रों पर 346319 विद्यार्थी इस बार 11वीं की परीक्षा दे रहे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 05 Mar 2020 07:29 AM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2020 07:29 AM (IST)
JAC 11th Exam 2020: जैक 11वीं की परीक्षा आज से, शामिल हो रहे 3.47 लाख परीक्षार्थी
JAC 11th Exam 2020: जैक 11वीं की परीक्षा आज से, शामिल हो रहे 3.47 लाख परीक्षार्थी

रांची, जासं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की 11वीं की परीक्षा गुरुवार (5 मार्च) से शुरू हो रही है। परीक्षा के लिए राज्यभर में 470  परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 3,46,319 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बीते वर्ष की तुलना में इस बार 86 हजार परीक्षार्थी बढ़ गए हैं। वर्ष 2019 में 11वीं में 2.60 लाख परीक्षार्थी थे। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहले दिन पांच मार्च को पहली पाली में साइंस व कॉमर्स के लिए कोर लैंग्वेज इंग्लिश/ हिंदी ए तथा तीनों संकाय के लिए हिंदी बी व मातृभाषा होगी। इसका समय सुबह 10:45 से 12:00 बजे तक होगा। वहीं, दूसरी पाली में आट्र्स के लिए कोर लैंग्वेज इंग्लिश/ हिंदी ए की परीक्षा होगी। इसका समय दोपहर 02:00 बजे से 03:15 बजे तक होगी। परीक्षा सात मार्च तक चलेगी।

loksabha election banner

सबसे अधिक रांची तो सबसे कम पाकुड़ से परीक्षार्थी

11वीं में सबसे अधिक 40363 परीक्षार्थी रांची से तो सबसे कम केवल 4044 पाकुड़ से हैं। इसके बाद पलामू से 32023 परीक्षार्थी शामिल होंगे। रांची जिला में 47 केंद्र बनाए गए हैं। जैक ने स्पष्ट कहा है कि परीक्षार्थी कदाचार करते पकड़े गए तो इसके लिए वीक्षक व केंद्राधीक्षक जिम्मेदार होंगे। सेंटर के मुख्य द्वार पर ही परीक्षार्थियों की पूरी जांच के बाद प्रवेश दिलाने के लिए कहा गया है। वीक्षकों को भी परीक्षा कक्ष में मोबाइल नहीं ले जाना है। मोबाइल के साथ पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।

किस जिले से कितने परीक्षार्थी

जिला- परीक्षार्थी

  1. बोकारो- 22560
  2. चतरा- 11188
  3. देवघर-12704
  4. धनबाद-29765
  5. दुमका-9576
  6. पू. सिंहभूम-22607
  7. गढ़वा-14706
  8. गिरिडीह-25577
  9. गोड्डा- 10222
  10. गुमला- 8595
  11. हजारीबाग-27825
  12. जामताड़ा-4994
  13. खूंटी-4797
  14. कोडरमा- 9452
  15. लातेहार- 5895
  16. लोहरदगा-4452
  17. पाकुड़- 4044
  18. पलामू- 32023
  19. रामगढ़- 12870
  20. रांची- 40363
  21. साहिबगंज-8246
  22. सरायकेला-खरसावां-8709
  23. सिमडेगा- 4414
  24. प. सिंहभूम- 10735

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.