Move to Jagran APP

सौभाग्यशाली हैं कि राम मंदिर पर ऐतिहासिक क्षण के बने हैं गवाह

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह प्रांत कार्यवाह राकेश लाल ने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 04:14 AM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 06:36 AM (IST)
सौभाग्यशाली हैं कि राम मंदिर पर ऐतिहासिक क्षण के बने हैं गवाह
सौभाग्यशाली हैं कि राम मंदिर पर ऐतिहासिक क्षण के बने हैं गवाह

जागरण संवाददाता, रांची : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह प्रांत कार्यवाह राकेश लाल ने कहा कि हमलोग सौभाग्यशाली हैं कि राम मंदिर पर ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने हैं। अब सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद अयोध्या में मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मंदिर निर्माण के लिए हजारों लोगों ने बलिदान दिए। उनके परिजनों को फैसले से काफी खुशी हुई होगी। सैकड़ों वर्ष पहले जब-जब आक्रमणकारियों ने समाज को तोड़ने का काम किया, मंदिरों के अर्चक एवं पुरोहितों ने ऐसा होने नहीं दिया। वर्तमान समय में उनकी भूमिका और बढ़ गई है। वे लोगों को संस्कारित करते हुए धर्मातरण को रोक सकते हैं। वे रविवार को विश्व हिदू परिषद की ओर से आयोजित पांच दिवसीय अर्चक-पुरोहित प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में अपनी बात रख रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन जगन्नाथपुर मंदिर स्थित नीलाद्री भवन में किया गया था।

loksabha election banner

राकेश लाल ने कहा कि भारत आज गुरु नानक देव जी का 550 वां प्रकाश पर्व मना रहा है। उन्होंने भी अयोध्या में भगवान राम का दर्शन कर समाज को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया था। उन्होंने जीवन भर समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया। मुस्लिम आक्रमणकारियों से लोहा लेते हुए समाज को संगठित रखा। उस समय मंदिरों के अर्चक पुरोहितों ने भी मंदिरो के माध्यम से समाज बंटने से रोका। भारत विश्व को नैतिकता की सीख देने वाला देश रहा है। फिर से विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। इस मौके पर

विहिप के क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, मार्गदर्शक मंडल प्रमुख कृष्ण चेतन ब्रह्मचारी, विहिप के वरिष्ठ प्रात उपाध्यक्ष देवी प्रसाद शुक्ला, धुवदेव तिवारी, प्रात अर्चक पुरोहित प्रमुख आचार्य बलदेव पाडे, सुरेंद्र तिवारी प्रात मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, एकल अभियान के अखिल भारतीय प्रमुख ज्ञान ब्रह्म पाठक, अमरेंद्र विष्णुपुरी, संजय साहू, विहिप के प्रात सेवा प्रमुख अजय अग्रवाल, समन्वय प्रमुख अशोक अग्रवाल, धर्म प्रसार कोषाध्यक्ष कमल अग्रवाल, संजय भारद्वाज, विहिप के प्रात गोरक्षा प्रमुख गिरजा शकर पाडे, प्रात मातृशक्ति संयोजिका दीपा रानी कुंज, किशन झा, सुरेंद्र तिवारी, अमर प्रसाद, राम प्रताप, मिथिलेश्वर मिश्रा, गणेश शकर विद्यार्थी, कन्हैयालाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। अर्चक पुरोहित के माध्यम के माध्यम से समाज को आर्दश बनाया जा सकता है : केशव राजू

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री केशव राजू ने कहा हिंदू समाज में संस्कार के अभाव के कारण परिवार विघटित हो रहा है। इसलिए गाव के मंदिरों में स्थानीय समिति के माध्यम से लोगों में संस्कार का भाव भरने का काम करना चाहिए। संस्कार के माध्यम से धर्मातरण को रोक सकते हैं एवं घर वापसी कर सकते हैं। अर्चक पुरोहित के माध्यम से समाज को आदर्श बनाया जा सकता है। आज अर्चक पुरोहित पर ही समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। वषरें से हिंदू समाज पर अनेकों हमले हुए किंतु इन्हीं अर्चक पुरोहितों के माध्यम से आज भी हमारी संस्कृति बची हुई है। आगे भी अर्चक पुरोहित ही संस्कृति को बचाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.