विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'भाजपा बड़ी बीमारी, जल्द इलाज करेंगे', इरफान अंसारी ने BJP पर बोला हमला

Published: Sun, 07 Sep 2025 02:38 PM (IST)

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा को झारखंड की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ...और पढ़ें

इरफान इंसारी ने बीजेपी पर बोला हमला। (जागरण)
इरफान इंसारी ने बीजेपी पर बोला हमला। (जागरण)

HighLights

  1. इरफान अंसारी ने भाजपा को बताया बीमारी |
  2. भाजपा पर झारखंड की अस्मिता कुचलने का आरोप |
  3. हेमंत सरकार कर रही है विकास कार्य |

राज्य ब्यूरो, रांची। अपने राजनीतिक बयानों से अक्सर चर्चा में रहने वाले स्वास्थ्य मत्री डॉ. इरफान अंसारी ने झारखंड की असली बीमारी भाजपा को करार दिया है।

यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड की प्रगति, अस्मिता और सामाजिक एकता के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

इरफान अंसारी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने न केवल झारखंडी अस्मिता को कुचला, बल्कि बच्चों के दिमाग में जहर घोलकर और समाज को बांटकर राज्य का मनोबल तोड़ने की कोशिश की है। उनके मुताबिक, झारखंड की सेहत तभी सुधरेगी, जब भाजपा की साजिशों का इलाज किया जाएगा।

भाजपा जनता के हक, शिक्षा और स्वास्थ्य की प्रगति में बाधक रही है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी घुसपैठियों और बांग्लादेशियों से मिलीभगत कर सामाजिक ताने-बाने को कमजोर कर रही है।

उनके मुताबिक, भाजपा की नीतियां झारखंड के विकास को रोक रही हैं और समाज में विभाजन पैदा कर रही हैं। अंसारी ने जोर देकर कहा कि अब झारखंड की जनता भाजपा के झूठ और बहकावे में नहीं आएगी और उनकी साजिशों का अंत निश्चित है।

सबके विकास की दिशा में सरकार का काम

इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सबके विकास की दिशा में कार्य हो रहा है। भाजपा को झारखंड की यह प्रगति चुभ रही है।

सरकार हर झारखंडवासी को बेहतर इलाज और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर काम कर रही है। उनके मुताबिक, यही असली विकास है और यही झारखंड का भविष्य है।

अंसारी ने बताया कि उनकी मेहनत का मकसद हर व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है, जिससे राज्य की प्रगति का रास्ता मजबूत हो।

उन्होंने जनता से अपील की कि वे भाजपा की विभाजनकारी राजनीति को समझें और एकजुट होकर विकास के लिए काम करें। जनता अब जागरूक है और वह भाजपा की साजिशों को नाकाम कर देगी।

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ठोस कदम उठा रही है, जो झारखंड को एक मजबूत और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।