Move to Jagran APP

Indian Railways: 15 अक्‍टूबर से चलेगी रांची-हावड़ा-रांची शताब्दी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरा शेड्यूल

यह स्पेशल ट्रेन हावड़ा और रांची के बीच सप्ताह में 6 दिन दौड़ेगी। कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन से पहले रांची रेलवे स्टेशन से 52 जोड़ी ट्रेनें रवाना होती थीं। लेकिन अनलॉक डाउन में अभी सिर्फ एक ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस चल रही है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 13 Oct 2020 09:51 AM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2020 11:35 AM (IST)
Indian Railways: 15 अक्‍टूबर से चलेगी रांची-हावड़ा-रांची शताब्दी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरा शेड्यूल
रेलवे बोर्ड ने ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया है।

रांची, जासं। Ranchi Howrah Shatabdi Express दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में रांची को एक नई  हावड़ा रांची हावड़ा शताब्दी स्पेशल ट्रेन मिली है। कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन के बाद रांची से रवाना होने वाली यह दूसरी ट्रेन होगी। रांची हावड़ा शताब्दी स्पेशल ट्रेन का संचालन 15 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। रांची से यह ट्रेन दोपहर 1:45 बजे हावड़ा के लिए रवाना होगी। रेलवे बोर्ड ने रांची हावड़ा शताब्दी स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया है।

loksabha election banner

कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन से पहले रांची रेलवे स्टेशन से 52 जोड़ी ट्रेनें रवाना होती थीं। लेकिन अनलॉक डाउन में अभी सिर्फ एक ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस चल रही है। राजधानी एक्सप्रेस रांची और दिल्ली के बीच सप्ताह में दो दिन गुरुवार और रविवार को चल रही है। लेकिन रांची-हावड़ा शताब्दी स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू होने के बाद रांची रेलवे स्टेशन से खुलने वाली यह दूसरी ट्रेन होगी।

इस ट्रेन का टिकट कब से मिलेगा, अभी रेलवे के अधिकारी इस संबंध में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। फिर भी माना जा रहा है कि जब ट्रेन 15 अक्टूबर से चालू होने जा रही है तो फिर मंगलवार तक ये साफ हो जाएगा कि ट्रेन के टिकट की बुकिंग कब से शुरू होगी। रविवार को छोड़कर ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी।

टाइम शेड्यूल

रांची से हावड़ा

दोपहर बाद 1:45 बजे- रांची से प्रस्थान

2.53 बजे -मुरी आगमन

2:55 बजे- मुरी से प्रस्थान

शाम 4:00 बजे -बोकारो आगमन

शाम 4:05 बजे बोकारो से प्रस्थान

शाम 5:43 बजे पर धनबाद आगमन

शाम 5:48 पर धनबाद से प्रस्थान

शाम 6:40 पर आसनसोल आगमन

शाम 6:42 पर आसनसोल से प्रस्थान

शाम 7:14 पर दुर्गापुर आगमन

शाम 7:16 पर दुर्गापुर से प्रस्थान

 रात 9:30 पर हावड़ा जंक्शन

हावड़ा से रांची

सुबह 6:05 बजे- हावड़ा से प्रस्थान

सुबह 7:48 बजे दुर्गापुर आगमन

सुबह 7:50 बजे दुर्गापुर से प्रस्थान

सुबह 8:22 बजे आसनसोल आगमन

सुबह 8:24 पर आसनसोल से प्रस्थान

सुबह 9:21 पर धनबाद आगमन

सुबह 9:26 पर धनबाद से प्रस्थान

सुबह 10:55 पर बोकारो स्टील सिटी आगमन

सुबह 11:00 बजे बोकारो से प्रस्थान

दोपहर 12:00 बजे मुरी आगमन

दोपहर 12:02 पर मुरी से प्रस्थान

दोपहर बाद 1:15 पर रांची रेलवे स्टेशन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.