Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand News: 20 साल की सेवा पूरी करने वाले आइआरबी जवान हो जाएंगे Retired, मुख्यमंत्री के ध्यानार्थ गृह विभाग में पड़ी है संशोधन की फाइल

    Updated: Thu, 31 Jul 2025 11:30 PM (IST)

    झारखंड में 2005 में गठित इंडियन रिजर्व बटालियन (आइआरबी) के जवान 2025 से सेवानिवृत्त होने लगेंगे। इसका कारण आइआरबी नियमावली में निर्धारित सेवा शर्तें हैं जिसमें 20 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति अनिवार्य है। आइआरबी नियमावली के अनुसार 20 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले सिपाही सेवानिवृत्त होंगे। हवलदार के लिए दो वर्ष और दारोगा के लिए अतिरिक्त दो वर्ष का सेवा विस्तार मिलता है।

    Hero Image
    इंडियन रिजर्व बटालियन के जवान 2025 से सेवानिवृत्त होने लगेंगे।

    राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand में माओवादियों के खिलाफ अभियान के लिए 2005 में गठित इंडियन रिजर्व बटालियन (आइआरबी) के जवान 2025 से सेवानिवृत्त होने लगेंगे।

    इसका कारण IRB नियमावली में निर्धारित सेवा शर्तें हैं, जिसमें 20 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति अनिवार्य है। नियमावली संशोधन के लिए प्रस्ताव लंबित है।

    नियमावली संशोधन के लिए गठित कमेटी ने सेवानिवृत्ति आयु सीमा को सामान्य सिपाही की तरह 60 वर्ष करने का प्रस्ताव दिया है, जो CM Hemant Soren के स्तर पर विचाराधीन और गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में लंबित है।

    आइआरबी नियमावली के अनुसार, 20 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले सिपाही सेवानिवृत्त होंगे। हवलदार के लिए दो वर्ष और दारोगा के लिए अतिरिक्त दो वर्ष का सेवा विस्तार मिलता है।

    उदाहरण के लिए, 2005 में नियुक्त जवान यदि प्रोन्नत नहीं हुए तो 2025 में सेवानिवृत्त हो जाएंगे।अधिकतर जवान दारोगा रैंक तक पहुंचे हैं, जिन्हें 24 वर्ष तक सेवा का लाभ मिलेगा। बिना प्रोन्नति वाले जवान इस वर्ष सेवानिवृत्त होंगे।

    सेवानिवृत्त आइआरबी जवान, जो नौकरी जारी रखना चाहते हैं, उन्हें झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप) में बहाल किया जाएगा, लेकिन केवल बेसिक वेतन मिलेगा। डीए, प्रोन्नति या अन्य लाभ नहीं दिए जाएंगे। उनकी आइआरबी पेंशन जारी रहेगी।

    आइआरबी की संरचना

    झारखंड में आइआरबी की 10 बटालियनें हैं, प्रत्येक में 720 जवान, कुल मिलाकर लगभग 7200 जवान। दो स्पेशलाइज्ड इंडियन रिजर्व बटालियन (एसआइआरबी), जिन्हें पहाड़िया बटालियन कहा जाता है, विशेष रूप से पहाड़िया जनजाति के लिए गठित हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आइआरबी जवानों की सेवानिवृत्ति और नियमावली में प्रस्तावित संशोधन झारखंड की सुरक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण हैं। संशोधन से जवानों की सेवा अवधि बढ़ सकती है, अनुभवी कर्मियों का लाभ मिलेगा।