आईपीएस संजय आनंदराव लाटकर डीजी रैंक में प्रोन्नत, परमाणु ऊर्जा विभाग में बने डीजी सिक्योरिटी
आईपीएस संजय आनंदराव लाटकर को डीजी रैंक में प्रोन्नत किया गया है और वे भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग ...और पढ़ें

संजय आनंदराव लाटकर को डीजी रैंक में प्रोन्नत किया गया है।
HighLights
संजय आनंदराव लाटकर डीजी रैंक में प्रोन्नत हुए।
वे परमाणु ऊर्जा विभाग में डीजी सिक्योरिटी बने।
घोलप रमेश को केंद्रीय उपक्रम के लिए एनओसी मिला।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी संजय आनंदराव लाटकर परमाणु ऊर्जा विभाग में डीजी (सुरक्षा) के पद पर प्रोन्नत हुए हैं, वहीं आईएएस अधिकारी घोलप रमेश को केंद्रीय उपक्रम में नई जिम्मेदारी संभालने के लिए एनओसी मिल गया है।
झारखंड कैडर के 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय आनंदराव लाटकर डीजी रैंक में प्रोन्नत हो गए हैं। लाटकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। वे भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग में डीजी सिक्योरिटी बने हैं। उनकी एडीजी से डीजी में प्रोन्नति संबंधित अधिसूचना मंगलवार को जारी हो गई है।

संजय आनंदराव लाटकर।
घोलप को मिला केंद्रीय उपक्रम में जाने का एनओसी
आईएएस अधिकारी घोलप रमेश को केंद्रीय उपक्रम में कार्य करने के लिए कार्मिक विभाग से एनओसी मिल गया है।अब वे शीघ्र ही झारखंड सरकार से विमुक्त होकर नई नौकरी के लिए चले जाएंगे। यह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति नहीं है। उन्होंने केंद्रीय उपक्रम में नियुक्त होने के लिए कार्मिक विभाग से एनओसी मांगा था।
