Move to Jagran APP

जान से मारने की धमकी देने के आरोप में झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय के खिलाफ जांच शुरू

सुनील ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय के खिलाफ लालपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अध्यक्ष ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 02 Apr 2018 12:22 PM (IST)Updated: Mon, 02 Apr 2018 12:23 PM (IST)
जान से मारने की धमकी देने के आरोप में झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय के खिलाफ जांच शुरू
जान से मारने की धमकी देने के आरोप में झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय के खिलाफ जांच शुरू

राज्य ब्यूरो, रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस की शोध कमेटी के सदस्य सुनील कुमार सिंह की रपट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार के खिलाफ दर्ज सनहा को प्राथमिकी में तब्दील करते हुए जांच का जिम्मा एसआइ (उपनिरीक्षक) सोहन लाल को दिया गया है।

loksabha election banner

दूसरी ओर, सुनील सिंह को पार्टी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनसे सात दिनों के अंदर जवाब देने को कहा गया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ थाने में रिपोर्ट लिखाने का कारण पूछा गया है और पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता माना है। दूसरी ओर, सुनील सिंह भी अपने आरोपों पर डटे हुए हैं।

पूरा मामला नए मोड़ पर पहुंच रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार इस मामले में पहले ही कह चुके हैं कि आरोप झूठे हैं। शोध कमेटी के सदस्य सुनील कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ लालपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अध्यक्ष ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। सुनील कुमार ने कारण बताओ नोटिस जारी होने के सवाल पर कहा कि सवाल तो प्रदेश अध्यक्ष से पूछा जाना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.