Move to Jagran APP

योग के रंग में रंगी रांची, केंद्रीय मंत्री नकवी संग सीएम रघुवर ने किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अब योग देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय हो रहा है।

By Edited By: Published: Wed, 20 Jun 2018 10:04 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 10:37 AM (IST)
योग के रंग में रंगी रांची, केंद्रीय मंत्री नकवी संग सीएम रघुवर ने किया योग
योग के रंग में रंगी रांची, केंद्रीय मंत्री नकवी संग सीएम रघुवर ने किया योग

रांची, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शिरकत की। राज्य सरकार ने उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता भेजा था। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास भी इसमें शामिल हुए। इस मौके पर नकवी संग सीएम रघुवर ने भी योग किया।

loksabha election banner

रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अब योग देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय हो रहा है। योग के माध्यम से भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार भी हो रहा है। योग के प्रसार से एक स्वस्थ और निरोगी समाज का निर्माण हो रहा है।

प्रभात तारा मैदान में आयोजित अंतरास्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रशिक्षक अर्चना कुमारी को नियुक्ति पत्र देते मुख्यमंत्री रघुवर दास।

सीएम ने कहा कि हर झारखंडवासी योग को अपनाए। योग को अपनी जीवन शैली का अभिन्न अंग बनाएं ताकि हम स्वस्थ झारखंड का निर्माण कर सकें। एक बेहतर, सुंदर और स्वस्थ झारखंड अपनी आने वाली पीढ़ी को सौंप सकें।

राजभवन में योग दिवस पर योग करती राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू।

इस मौके पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि योग सेहत के खजाने की गोल्डन चाबी है। प्रधानमंत्री की पहल पर आज हर भारतवासी गौरवान्वित है कि उसकी सदियों पुरानी उपलब्धि को पूरा विश्व न केवल मान रहा है बल्कि उसका अनुसरण कर रहा है। 

नकवी ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास स्वयं योग के पथ प्रदर्शक हैं और हम सब के लिए प्रेरणा के स्रोत भी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.