Move to Jagran APP

International Yoga Day 2019: पूरे झारखंड में बही योग की धारा, हर ओर योग करते दिखे लोग Ranchi News

International Yoga Day 2019. झारखंड की राजधानी रांची में मुख्य कार्यक्रम के साथ जिलों में भी योग दिवस मनाया जा रहा है। स्कूल-कॉलेज से लेकर प्रशासनिक स्तर तक लोग योग कर रहे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 21 Jun 2019 08:38 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jun 2019 06:30 PM (IST)
International Yoga Day 2019: पूरे झारखंड में बही योग की धारा, हर ओर योग करते दिखे लोग Ranchi News
International Yoga Day 2019: पूरे झारखंड में बही योग की धारा, हर ओर योग करते दिखे लोग Ranchi News

रांची, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चारों तरफ योग का माहौल है। झारखंड की राजधानी रांची में मुख्य कार्यक्रम के साथ जिलों में भी योग दिवस मनाया जा रहा है। स्कूल-कॉलेज से लेकर प्रशासनिक स्तर तक लोग योग कर रहे हैं। दूर-दराज के इलाकों में भी लोग योग के लिए जागरुक दिखे। बच्चे-बूढ़े-जवान और महिलाओं ने सुबह उठकर योग किया। योग के सफल संचालन के लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई थी। इसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 

loksabha election banner

राज्य के लोहरदगा जिले में समाहरणालय मैदान में आयोजित जिला स्तरीय योग शिविर में लोगों ने योग किया। यहां डीसी-एसपी के साथ जिले के लोग योग को लेकर उत्साहित दिखे। हजारीबाग, कोडरमा में आयोजित योग कार्यक्रम में उत्साही लोगों ने भाग लिया। कोडरमा में बागीटांड़ स्टेडियम में योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां राज्य की शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव ने योग कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कोडरमा के जयनगर प्रखंड मुख्यालय में लोगों ने योग किया।

हजारीबाग के बिहारी बालिका में दैनिक जागरण के बैनर तले छात्राओं ने योग किया। हजारीबाग के यदुनाथ बालिका हाई स्कूल में दैनिक जागरण के बैनर तले शिक्षिकाओं और छात्राओं ने योग किया। रामगढ़ जिले में आयोजित योग कार्यक्रम में जिले के एसपी, डीसी, डीडीसी व अन्य अधिकारी शामिल हुए। यहां जिला मैदान, छावनी फुटबॉल मैदान, सिरका, अरगड्डा में योग दिवस मनाया गया। रामगढ़ के श्री कृष्ण विद्या मंदिर में दैनिक जागरण के सहयोग से योग शिविर का आयोजन किया गया। यहां बच्चों ने योग किया।


सिमडेगा में बारिश के कारण शहर के नगर भवन में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां अधिकारियों के साथ आम लोगों ने योग कार्यक्रम में भाग लिया। यहां जगह कम होने के कारण बड़ी संख्या में लोग योग में भाग नहीं ले पाए। चतरा में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को डीसी जीतेंद्र कुमार सिंह और एसपी अखिलेश बी वारियर ने संबोधित किया। इसके बाद लोगों ने एक साथ योग किया।


गिरिडीह के सेंट्रल जेल में कैदियों ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया। कोयला नगर धनबाद में सीआइएसएफ यूनिट की महिलाएं, अधिकारी और जवानों ने भी योग किया। धनबाद की मेयर ने अन्य लोगों के साथ बेकार बांध राजेंद्र सरोवर पार्क में योग किया। पाकुड़ में आयोजित योग शिविर का डीसी कुलदीप चौधरी ने उद्घाटन किया। इसके बाद उपस्थित लोगों के साथ योग किया। जमशेदपुर के शास्त्री नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में स्कूली बच्चों ने योग किया।


पलामू में मुख्य कार्यक्रम मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में आयोजित किया गया। यहां एक साथ हजारों लोगों ने योग किया। इसमें पलामू के एसपी इंद्रजीत माहथा, डीडीसी सह प्रभारी उपायुक्त बिंदु माधव प्रसाद सिंह, पाटन के विधायक राधाकृष्ण किशोर, जिप सदस्य विनोद सिंह, प्रमोद सिंह आदि ने भाग लिया। जिले में विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों ने योग शिविर का आयोजन किया। इसमें  विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने योग किया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.