Move to Jagran APP

International Women's Day 2021: 8 मार्च को महिला कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करेगी प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा

भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की बैठक प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें आगामी 8 मार्च को महिला दिवस के कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने बताया कि इस अवसर पर समाज की वैसी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

By Vikram GiriEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 09:09 AM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 09:09 AM (IST)
International Women's Day 2021: 8 मार्च को महिला कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करेगी प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा
8 मार्च को महिला कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करेगी प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा। जागरण

रांची, जासं । भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की बैठक प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें आगामी 8 मार्च को महिला दिवस के कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने बताया कि इस अवसर पर समाज की वैसी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

loksabha election banner

जिन महिलाओं ने विषम परिस्थितियों में  समाज की सेवा में अपना सराहनीय योगदान दिया है। प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा ऐसी महिलाओं को  चिन्हित कर सूची तैयार की जा रही है। जिसमें विभिन्न जिलों की सूची तैयार करने की जिम्मेवारी मोर्चा पदाधिकारियों को दी गई है।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 8 मार्च को कार्निवल बैंक्वेट  हॉल ,हरमू बाईपास(डीपीएस स्कूल के समीप) रोड में समय 10:00 बजे से प्रारंभ होगी। इस बैठक में मोर्चा की महामंत्री डॉ सीमा सिंह, मंजूलता दुबे, सहित रेनू तिर्की, नीलम चौधरी, रंजीता सिंह, पिंकी खोया, माधुरी जी, अनीता वर्मा ,बबीता वर्मा इत्यादि पदाधिकारी गण उपस्थित हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.