Move to Jagran APP

अंतरराष्ट्रीय वाटर कलर महोत्सव 23 से, राजधानी में जुटेंगे 24 देशों के चित्रकार-कल्पनाओं के कैनवास में भरेंगे रंग

आड्रे हाउस में 23 से 27 अगस्त तक अंतरराष्ट्रीय वाटर कलर महोत्सव का आयोजन होगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 04:13 PM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 04:13 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय वाटर कलर महोत्सव 23 से, राजधानी में जुटेंगे 24 देशों के चित्रकार-कल्पनाओं के कैनवास में भरेंगे रंग
अंतरराष्ट्रीय वाटर कलर महोत्सव 23 से, राजधानी में जुटेंगे 24 देशों के चित्रकार-कल्पनाओं के कैनवास में भरेंगे रंग

रांची, जागरण संवाददाता। झारखंड की राजधानी रांची के आड्रे हाउस में 23 से 27 अगस्त तक अंतरराष्ट्रीय वाटर कलर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में 24 देश और झारखंड सहित 25 भारतीय राज्यों के चित्रकार अपनी कला व कृतियों का प्रदर्शन करेंगे।

loksabha election banner

पर्यटन कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग इसका आयोजन कर रहा है। झारखंड बनने के 17 साल बाद इस तरह का बड़ा आयोजन आड्रे हाउस में किया जा रहा है।

कार्यक्रम की घोषणा करते हुए पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मामले के सचिव डॉ. मनीष रंजन ने कहा कि इस महोत्सव के जरिए झारखंड की कला और संस्कृति को न केवल दिखाने का मौका मिलेगा, बल्कि राज्य को उभरती वैश्रि्वक कला और संस्कृति के गंतव्य के रूप में पेश करने के लिए आयोजित किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय कलाकार स्कूल के छात्रों और कलाकारों से रूबरू होंगे। वे प्रकृति और आधुनिकता सहित कई विषयों पर चित्रों के माध्यम से संवाद भी करेंगे। झारखंड के सुंदर, शातिपूर्ण और सुदुर इलाके कलाकारों के दौरे के लिए आदर्श कैसे हैं, यह दिखाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम भी बनाया गया है।

तीन चित्रकार एक साथ करेंगे नुमाइश

आगंतुक एक साथ पेंटिंग बनाने वाले तीन कलाकारों की जुगलबंदी भी देख सकेंगे। अन्य आकर्षणों में अंतरराष्ट्रीय कलाकार राची के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जाकर अपने कैनवास चित्रित करेंगे। महोत्सव में झारखंड की समृद्ध संस्कृति और विविधता को प्रदर्शित करने के लिए दो दिवसीय सास्कृतिक कार्यक्रम की भी व्यवस्था की गई है।

ये हैं विदेशी कलाकार

एना मेसिनिसा (फैब्रियनो), अतुल पनसे (दुबई), एंड्रेस अचवार (चिली), फॉटी कल्गजेरी (अल्बेनिया), अली अब्बास और फातिमा अली (पाकिस्तान), ली निक्सन (इंग्लैंड), झोउ तियान्या, मोंग एंड मोंग शो (चीन), मेसिमिलीनो लोको (रोमा), दारायस राफैल्लो (ताइवान), ऐलेना डिज़ुबा (रूस), पावेल ग्लाडको (पोलैंड), सर्गियलिस्सी (लिथुआनिया), रॉबर्टो आद्रेली और उत्तम कर्मकार (इटली), सेल्मा टोडोरोवा व क्रसी टोडोरोव (बुल्गारिया), कौसर हुसैन मसूद, मिंटू डे और शोआग परवेज (बाग्लादेश), विक्टोरिया ग्रोगोरिवा (यूक्रेन), महासा इस्पुर (ईरान), एनबी गुरुंग और अनिता भट्टाराई (नेपाल) है।

देश से इनकी भागीदारी

भारतीय चित्रकला का प्रतिनिधित्व मिलिंद मुलिक, सेलेश मेश्रम और संजय देसाई (पुणे), निरुपम कंवर, कविता वर्धन और प्रतिमा कुमार (बंगलोर), रमेश झवार (चेन्नई), बीच कक्कड़ (राची), बिजय बिस्वाल (नागपुर), सुबोध कुमार (जमशेदपुर), ब्रजमोहन आर्य (जबलपुर), अनिकेत महाले (नासिक), अनिल कुमार (बनारस), अवीक बिंदू और रजत शुभ्र बंद्योपाध्याय (दिल्ली), साधु अलीर (केरल), कौशिक घोष, अमलेश मजूमदार और हितेश दास (पश्चिम बंगाल), प्रशात खतुआ और तपन रॉय (कोलकाता) करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.