Move to Jagran APP

JIFFA: झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का रांची में रंगारंग आगाज

JIFFA. तीन दिनों तक चलने वाले झारखंड अतंरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन शुक्रवार को खेलगांव स्‍टेडियम में संस्‍कृति मंत्री अमर बाउरी ने किया।

By Edited By: Published: Fri, 01 Feb 2019 10:37 AM (IST)Updated: Fri, 01 Feb 2019 05:40 PM (IST)
JIFFA: झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का रांची में रंगारंग आगाज
JIFFA: झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का रांची में रंगारंग आगाज

रांची, जासं। तीन दिनों तक चलने वाले द्वितीय झारखंड अतंरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का रंगारंग आगाज शुक्रवार को खेलगांव में हुआ। राज्‍य सरकार के संस्‍कृति मंत्री अमर बाउरी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इससे पहले सुबह दस बजे से ही यहां फिल्मों का प्रदर्शन शुरू हो गया। आयोजक ऋषि प्रकाश मिश्र ने बताया कि इस महोत्सव में 88 फिल्में दिखाई जा रही हैं। पहले दिन मेगा स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स टाना भगत इंडोर स्टेडियम में फिल्मों का प्रदर्शन हुआ। दो फरवरी को सुबह नौ बजे से और तीसरे दिन नौ बजे से शाम सात बजे तक कार्यक्रम का आयोजन होगा। मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और देश-विदेश से आए कलाकार मौजूद रहे।

loksabha election banner

बॉलीवुड के मंजे हुए कलाकार हेमंत पांडे भी फ़िल्म फेस्टिवल में शिरकत करने रांची पहुंचे हैं। हेमंत ने कहा कि झारखंड के झरने आभूषण की तरह हैं। दशम फॉल की खूबसूरती देखने लायक है। उन्‍होंने बताया कि 5 महीने पहले भी यहां शूटिंग के लिए आया था। पूरा प्रदेश अद्भुत है।

फेस्टिवल में अफगनिस्तान के कलाकार कुदरत्तउल्लाह ताघी, इजराइल के फिल्म निर्देशक डॉन वालमैन, पोलैंड की नतालिया एम जैनोसके व सुनील बादल मौजूद हैं।

सेलिब्रिटी क्रिकेट मैच : फिल्‍म फेस्टिवल के दौरान सेलेब्रिटी क्रिकेट मैच भी होगा। इसमें राजेश जैस से लेकर अरबाज खान तक भाग लेंगे। एक टीम मीडिया की होगी और दूसरी प्रशासनिक अधिकारियों की। अंतिम दिन समापन होगा। लोगों को अवार्ड भी दिया जाएगा। इजराइल के फिल्म निर्देशक डॉन वॉलमैन ने कहा कि पहली बार यहां आए हैं। काफी अच्छा लग रहा है और इससे एक बेहतर माहौल बनेगा।

पोलैंड की नतालिया एम जैनासेक ने कहा कि पिछले साल भी आई थीं। अच्छा रहा। इस बार भी काफी उम्मीदें हैं। दोनों देश के बीच पुल का काम करेगा महोत्सव अफगनिस्तान से आए कुदरत्तउल्लाह ने कहा कि दोनों देश की संस्कृति एक है। भारत से गहरा लगाव है। इस महोत्सव से एक दूसरे देश की संस्कृति को बल मिलेगा और यह पुल का काम करेगा। हम यहां फिल्म भी बनाने आएंगे। यहां के लोगों को भी अपने देश के लिए आमंत्रित किया है।

बच्चों के लिए अलग से शो, गांधी पर फिल्में : तीन दिनों में गांधी पर बनी फिल्मों का प्रदर्शन होगा। सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इंडोर स्टेडियम के बाहर में 150 -150 क्षमता के दो पोर्टेबल सिनेमा हॉल भी लगाए जाएंगे। फेस्टिवल में लगभग 10 फिल्में बच्चों के लिए हैं। राची के स्कूली बच्चे ज्यादा से ज्यादा फिल्म का आनंद उठा सकें, इसे लेकर अजय राय ने स्कूलों से संपर्क किया है। फिल्म स्टार अरबाज खान का टॉ शो टाना भगत इनडोर स्टेडियम में तीन को 12.15 बजे से होगा। खादी का जलवा अंतिम दिन नतालिया खादी वस्त्र पहनकर यहां के कलाकारों के साथ नृत्य करेंगी। उन्होंने अभी से प्रैक्टिस शुरू कर दी हैं। ऋषि प्रकाश ने बताया कि झारखंड की खादी पहनकर खादी नृत्य करेंगी।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव अमित खरे ने झारखंड इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल के लिए करीब 3 मिनट का वीडियो संदेश भेजा है। उन्होंने झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के दूसरे संस्करण के लिए अपनी शुभकामनाएं दी है और कहा है कि इस तरह के आयोजनों से झारखंड की पहचान बदलेगी। यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और विश्व स्तर पर विश्व बंधुत्व बढ़ेगा।

साथ में यहां के जो फिल्म निर्माता, फिल्म कलाकार हैं उन सभी को एक अवसर मिलेगा। अपने संदेश में उन्होंने कहा है क‍ि फिल्मों के निर्माण के लिए झारखंड प्राकृतिक रूप से बहुत ही अनुकूल है और इसको और भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए। खरे ने कहा कि प्रधानमंत्री के एक भारत श्रेष्ठ भारत की अवधारणा को पूरा करने में फिल्म फेस्टिवल झारखंड एक अहम भूमिका अदा कर सकता है। सभी राज्यों के लोग और कई देशों के लोग जो इस में भाग ले रहे हैं उनसे एक बहुत ही अच्छा माहौल बनेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.